दिल्ली की हवा से हर सात में एक मौत, IHME की चौंकाने वाली रिपोर्ट

दिल्ली की जहरीली हवा एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (IHME) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में राजधानी में 17,188 लोगों की मौतें सीधे वायु प्रदूषण से हुईं। इसका अर्थ है कि हर सात में से एक मौत का कारण केवल प्रदूषण रहा।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, PM2.5 यानी हवा में मौजूद सूक्ष्म प्रदूषक कण अब भी दिल्ली में मृत्यु का सबसे बड़ा कारण हैं। वहीं सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के विश्लेषण के अनुसार, 2023 में हुई कुल मौतों में लगभग 15% केवल वायु प्रदूषण से संबंधित थीं।

इसे भी पढ़ें:  अंबाला-जगाधरी हाईवे पर कार में आग, चालक बाल-बाल बचा

रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली की हवा अब पारंपरिक बीमारियों  जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, और हाई कोलेस्ट्रॉल  से भी ज्यादा घातक बन चुकी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली की हवा साल-दर-साल और ज्यादा जहरीली होती जा रही है। शहर में PM2.5 का स्तर लगातार WHO के मानकों से कई गुना अधिक पाया गया है, जिसके चलते फेफड़ों की बीमारियां, हृदय रोग, स्ट्रोक और बच्चों में अस्थमा जैसे मामलों में तेज़ी आई है।

इसे भी पढ़ें:  मेघालय में अवैध कोयला खदान में धमाका, 16 मजदूरों की मौत, कई फंसे

CREA की रिपोर्ट के अनुसार, अब प्रदूषण केवल पर्यावरण की नहीं बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य की गंभीर समस्या (Public Health Crisis) बन चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति को काबू में लाने के लिए सरकार को विज्ञान-आधारित ठोस नीतियों और सख्त कदमों की जरूरत है। इनमें औद्योगिक उत्सर्जन पर नियंत्रण, वाहनों से निकलने वाले धुएं पर सख्ती, और ग्रीन ज़ोन बढ़ाने जैसे उपाय शामिल होने चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-घर में मिले एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »