गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

पंजाब/सरहिंद। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे सरहिंद रेलवे स्टेशन की एक आउटर लाइन पर उस समय धमाके की आवाज सुनाई दी, जब वहां से एक इंजन गुजर रहा था। घटना की जानकारी देर रात करीब 11 बजे राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को दी गई, जिसके बाद मौके पर जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमाके में इंजन के शीशे टूट गए और रेलवे ट्रैक को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। इस दौरान एक लोको से जुड़े अधिकारी के मामूली रूप से घायल होने की सूचना मिली है।

इसे भी पढ़ें:  नई दिल्ली से बड़ी घोषणाएँ: रेलकर्मियों को बोनस, बिहार को नई परियोजनाएँ और जहाज निर्माण को बढ़ावा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीमें मौके पर पहुंचीं और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। जीआरपी ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की निगरानी की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। यह भी संभावना जताई जा रही है कि धमाका इंजन में आई किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ हो। इस पहलू की जांच के लिए रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञों को भी लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बारिश से गेहूं की फसल नुकसान, ओलावृष्टि और बारिश से बढ़ा संकट

सुरक्षा एजेंसियां यह भी परख रही हैं कि कहीं यह घटना किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं, खासकर ऐसे समय में जब गणतंत्र दिवस को लेकर पहले से ही हाई अलर्ट जारी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह धमाका उस रेलवे पटरी पर हुआ है, जहां से केवल मालगाड़ियां गुजरती हैं। यात्री ट्रेनों या आम जनता को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। धमाके में अनिल शर्मा, सेफ्टी ऑफिसर (DFCC), को मामूली चोट आई थी, लेकिन वे पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-NCR भूकंप: उत्तर भारत के कई शहरों में एक साथ झटके महसूस

गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »