हिमाचल में बदला मौसम का मिज़ाज: भारी बर्फबारी से सूखा खत्म, जनजीवन प्रभावित

शिमला/मनाली। हिमाचल प्रदेश में चार महीने से चला आ रहा सूखे का सिलसिला आखिरकार थम गया है। शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली और प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी और तेज बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही शिमला, मनाली, डलहौजी और चायल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे पहाड़ सफेद चादर में ढक गए।

निचले इलाकों में झमाझम बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि इस बदलाव ने किसानों की फसलों को राहत दी है और पर्यटन कारोबार को नई उम्मीदें दी हैं, लेकिन इसका असर जनजीवन पर भी साफ नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  7 न्यायिक अधिकारी 9 घंटे घिरे रहे; सुप्रीम कोर्ट ने कहा—यह अदालत की अधिकार को चुनौती

563 सड़कें बंद, नेशनल हाईवे ठप

लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण प्रदेश में पांच नेशनल हाईवे समेत 563 सड़कें बंद हो गई हैं। अपर शिमला सहित कई क्षेत्र एक-दूसरे से कट गए हैं। शिमला-किन्नौर, मनाली-लेह, आनी-कुल्लू, चंबा-भरमौर और हाटकोटी-पांवटा साहिब जैसे प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सैकड़ों बसें और पर्यटक वाहन रास्तों में फंसे रहे।

खराब मौसम के चलते प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हजारों पर्यटक फंस गए। कुफरी-फागू से 100, आनी के रघुपुरगढ़ से 48, लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। शिमला और मनाली में पर्यटक बर्फबारी के बीच मस्ती करते दिखे, लेकिन प्रशासन ने एहतियातन कई इलाकों में आवाजाही सीमित कर दी।

इसे भी पढ़ें:  PM मोदी का AI जनरेटेड वीडियो वायरल; कांग्रेस–भाजपा में तीखी राजनीतिक टक्कर

प्रदेश में 10,384 ट्रांसफार्मर ठप होने से सैकड़ों गांवों में बिजली गुल हो गई है। कई क्षेत्रों में दूध, ब्रेड और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित रही।
लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड की टीमें सड़क बहाली और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।

खराब मौसम को देखते हुए मनाली और बंजार उपमंडल के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।इसके साथ ही मनाली विंटर कार्निवल के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। शिमला, मनाली और डलहौजी में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया। कांगड़ा, कुल्लू और शिमला एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द रहीं। कालका-शिमला रेल ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनें कई घंटे बाधित रहीं।

इसे भी पढ़ें:  साध्वी प्रज्ञा सहित सभी सात आरोपी कोर्ट से बरी, जानें पूरी कहानी

हिमस्खलन का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कुल्लू और लाहौल-स्पीति में 2,200 मीटर से ऊपर के इलाकों में हिमस्खलन (Avalanche) की चेतावनी जारी की है। मनाली-लेह मार्ग, रोहतांग दर्रा, अटल टनल, कोकसर-सिस्सू-तांदी और दारचा-केलांग रूट को अत्यंत संवेदनशील बताया गया है। कुल्लू के एडीसी अश्वनी कुमार ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की अपील की है।

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »