भारत-पाकिस्तान विवाद के बीच ICC ने सूर्यकुमार पर 30% जुर्माना

नई दिल्ली। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और भारतीय सेना को श्रद्धांजलि दी थी। इस बयान पर पाकिस्तान ने नाराज़गी जताते हुए आईसीसी से शिकायत कर दी। पहले अटकलें थीं कि सूर्यकुमार पर 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाएगा, लेकिन अब आईसीसी ने जुर्माना बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया है।

पाकिस्तान की शिकायत पर आईसीसी का फैसला

सूत्रों के अनुसार, एशिया कप आयोजकों ने पुष्टि की कि यह कार्रवाई सूर्या के पाकिस्तान मैच के बाद दिए गए बयान को लेकर की गई है। आईसीसी मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने सुनवाई करते हुए भारतीय कप्तान को चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे बयान न दें जिन्हें राजनीतिक माना जा सके।

भारत ने किया विरोध

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस सजा के खिलाफ आधिकारिक तौर पर अपील दर्ज कराई है। टीम इंडिया का कहना है कि कप्तान का इरादा केवल शहीदों और सुरक्षाबलों को सम्मान देना था, इसे राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है।

अलग-अलग खिलाड़ियों पर अलग रवैया

आईसीसी के इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ पर भी 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उन्होंने मैच के दौरान 6-0 का इशारा किया था। वहीं, साहिबज़ादा फरहान को गन सेलिब्रेशन करने के बावजूद केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। आलोचकों का कहना है कि सूर्या का बयान श्रद्धांजलि से जुड़ा था, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के इशारे सीधे सैन्य संघर्ष को उकसाने जैसे थे।

सूर्यकुमार ने क्या कहा था?

मैच जीतने के बाद सूर्या ने कहा था –

“हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। यह जीत हमारे सशस्त्र बलों को समर्पित है, जिन्होंने अदम्य साहस दिखाया है। हमें उम्मीद है कि वे हमें प्रेरित करते रहेंगे और हम मैदान पर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का कारण बनेंगे।”

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। बैठक में समिति

Read More »