विनीत गुप्ता तिलौरे वाले बने रालोद के खतौली नगर अध्यक्ष, समर्थकों ने दी बधाई

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय राठी ने संगठन में बदलाव करते हुए विनीत गुप्ता को खतौली नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नगर अध्यक्ष घोषित होने की जानकारी मिलते ही समर्थकों, परिचितों, रिश्तेदारों और दोस्तों में खुशी का माहौल बन गया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
विनीत गुप्ता के नगर अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में खतौली में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि वह पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को नगर के प्रत्येक वार्ड एवं बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  25 लाख का 68 किलो गांजा बरामद, एक शातिर तस्कर गिरफ्तार


नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विनीत गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष संजय राठी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती उनकी प्राथमिकता होगी और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग लड़की लापताः परिजनों और भीम आर्मी ने किया शहर कोतवाली का घेराव

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है।
विनीत गुप्ता के नगर अध्यक्ष बनने पर परिचितों एवं समर्थकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस दौरान रालोद समर्थकों ने पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग
Share This Article