मृत व्यक्ति को बनाया जमानती! गैंगस्टर नीरज बाबा की जमानत में खुला फर्जीवाड़ा

मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बाबा उर्फ चीता की जमानत प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में अधिवक्ता योगेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि नीरज बाबा ने जमानत लेने के लिए जिन दो लोगों को जमानती के तौर पर पेश किया था, उनमें से एक व्यक्ति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, जबकि दूसरे ने जमानत से संबंधित किसी भी प्रक्रिया में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि खतौली पुलिस ने मेरठ निवासी कुख्यात अपराधी नीरज बाबा उर्फ चीता उर्फ पंडित के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जमानत हासिल करने के लिए आरोपित ने प्रताप सिंह और विलखराम को जमानती के रूप में प्रस्तुत किया था।

मामले की आगे की सुनवाई में जब न तो नीरज बाबा और न ही जमानती अदालत में पेश हुए तो जांच के आदेश दिए गए। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत द्वारा की गई जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जमानती प्रताप सिंह की मृत्यु 15 सितंबर 2008 को ही हो चुकी थी, जबकि उसके भाई विलखराम ने खुद को इस जमानत प्रक्रिया से बिल्कुल अलग बताया।

इसे भी पढ़ें:  गंगा से बरामद हुआ लापता चन्द्र बोस का शव, परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट के आधार पर खतौली थाना प्रभारी दिनेश चंद्र की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में नीरज बाबा और अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिवक्ता योगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस जमानत फर्जीवाड़े में शामिल तीन अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  एसडी मार्केट में युवकों के दो गुटों में हिंसक झड़प, चाकूबाजी में एक गंभीर

Also Read This

ias kavita meena

यूपी में 24 IAS transfer: कविता मीणा का हापुड़ तबादला, MDA को मिली नई VC

लखनऊ/मुजफ्फरनगर: 24 IAS transfer के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस सूची में 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं, जबकि कई अफसरों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल का असर मुजफ्फरनगर पर भी साफ दिखा है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा को अब हापुड़ का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि श्रीमती प्रणता ऐश्वर्या को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कविता मीणा अब तक मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष थीं। उनके कार्यकाल के दौरान प्राधिकरण से जुड़े कई मुद्दे चर्चा में रहे। अब उन्हें हापुड़ का DM बनाकर नई जिम्मेदारी दी गई है।

Read More »
समर स्पेशल ट्रेन 2026 की सूची, यूपी के स्टॉपेज और टाइमिंग

समर स्पेशल ट्रेन 2026: रेलवे ने 4 ट्रेनें चलाईं, यूपी में कहां स्टॉपेज

समर स्पेशल ट्रेन 2026 को लेकर रेलवे ने 4 विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। यूपी के कई स्टेशनों को राहत मिलेगी। यहां पढ़ें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज की पूरी जानकारी।

Read More »

लद्दावाला कब्रिस्तान में पेड़ों का अवैध कटान, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

कब्रिस्तान कमेटी पर संपत्ति के दुरुपयोग और धोखाधड़ी के आरोप, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग मुजफ्फरनगर। शहर के लद्दावाला क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान और संपत्ति के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने कब्रिस्तान की देखरेख करने वाली पूर्व कमेटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इस कब्रिस्तान में अधिकार का मामला कई बार विवादों में रहा है। इसमें कमेटी के जिम्मेदार पर कब्रिस्तान की जमीन को बेचने के भी आरोप लगाकर शिकायत की गई थी, जिस पर जांच भी चल रही है, वहीं कुछ लोग इसको लेकर कोर्ट में भी चले गये, कोर्ट ने

Read More »

शाहबुद्दीनपुर में ईंट भट्टे के ईंधन में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

बलराम ब्रिक्स फील्ड पर सुबह सवा दस बजे भड़की आग, हवा के कारण बढ़ीं आग की लपटें, कोई जनहानि नहीं मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर गांव में स्थित एक ईंट भट्टे पर सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि भट्टे का ईंधन पूरी तरह जलकर राख हो गया। इसे भी पढ़ें:  एसडी मार्केट में युवकों के दो गुटों में हिंसक झड़प, चाकूबाजी में एक गंभीरशहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर गांव में सड़क किनारे स्थित बलराम ब्रिक्स

Read More »