इंडिगो संकट: तीसरे दिन 170 से ज्यादा उड़ानें रद्द, क्रू शॉर्टेज से हजारों यात्री प्रभावित

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो लगातार तीसरे दिन क्रू की कमी के कारण गंभीर संचालन संकट से जूझ रही है। इसका असर देशभर की उड़ानों पर साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु सहित कई बड़े एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स लगातार कैंसिल हो रही हैं और कई घंटों की देरी से रवाना हो रही हैं। गुरुवार सुबह दिल्ली से उड़ान भरने वाली 30 से अधिक उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं, जिसके चलते एयरपोर्ट पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई लोगों ने पूरी रात टर्मिनल में ही बिताई। हैदराबाद में भी लगभग 33 उड़ानें रद्द होने की संभावना जताई गई है। देशभर में आज 170 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल हो सकती हैं। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को करीब 200 इंडिगो फ्लाइट्स रद्द की गई थीं। बेंगलुरु में 42, दिल्ली में 38, मुंबई में 33, हैदराबाद में 19, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, कोलकाता में 10 और सूरत में 8 उड़ानें रद्द हुई थीं। हजारों यात्रियों को इस स्थिति से परेशानी हुई और कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए फंसे रहे। इंडिगो रोजाना करीब 2,300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में इंस्पेक्टर 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, एंटी करप्शन ट्रैप में गिरफ्तारी

कंपनी ने बुधवार को यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा कि छोटी तकनीकी खराबियों, ठंड के मौसम, शेड्यूल में बदलाव, एयर ट्रैफिक सिस्टम की धीमी प्रक्रिया और क्रू ड्यूटी टाइमिंग से जुड़े नए नियमों (FDTL) के कारण हमारे परिचालन पर असर पड़ा है और इसका पहले से सटीक अनुमान लगाना संभव नहीं था। एयरलाइन का कहना है कि अगले 48 घंटों में फ्लाइट संचालन स्थिर हो जाएगा और 5 दिसंबर तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय वायुसेना का सफर: स्पिटफायर से राफेल तक, मिग-21 ने किया विदाई सलाम

उधर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो से मौजूदा स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। DGCA ने कहा कि फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी को कम करने के उपायों पर आकलन किया जा रहा है। नियामक संस्था के अनुसार क्रू की कमी इसकी सबसे बड़ी वजह है और यह समस्या पिछले महीने से ही बनी हुई है। नवंबर में इंडिगो की 1,232 उड़ानें रद्द हुई थीं और 1,400 उड़ानें देरी से चली थीं। 1 नवंबर से DGCA ने पायलटों और क्रू मेंबर्स के कार्य समय के नियमों में बदलाव किए हैं, जिन्हें फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) कहा जाता है। यह नियम दो चरणों में लागू किया गया था, जिसमें पहला चरण 1 जुलाई से और दूसरा चरण 1 नवंबर से प्रभावी हुआ। नए नियमों के कारण इंडिगो की उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। नवंबर में रद्द की गई उड़ानों में से 755 सिर्फ क्रू और FDTL नियमों की वजह से प्रभावित हुईं।

इसे भी पढ़ें:  करोड़ों के घर, लाखों की गाड़ियां… लेकिन बारिश ने दिखा दी गुरुग्राम की असली तस्वीर

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, बीच में ही लौटे लखनऊजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में

Read More »