अमेरिका में पाकिस्तानी प्रवासी गिरफ्तार, स्कूल शूटिंग की योजना बरामद

अमेरिका में एक पाकिस्तानी मूल के प्रवासी को खतरनाक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से हथियारों के साथ एक नोटबुक भी मिली है, जिसमें उसने स्कूल परिसर में सामूहिक गोलीबारी कर लोगों को मारने की योजना का ज़िक्र किया था। बताया गया है कि आरोपी पहले डेलावेयर विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर चुका है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय लुकमान खान के रूप में की गई है। उसे 24 नवंबर की रात पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया, जब वह एक पार्क में अपने ट्रक में संदिग्ध गतिविधियों के साथ मौजूद था। उसके असामान्य व्यवहार पर शक होने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली।

इसे भी पढ़ें:  कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर सरकार का बड़ा फैसला, होटल-रेस्टोरेंट को राहत

तलाशी के दौरान ट्रक से एक ग्लॉक पिस्तौल, 27 राउंड की मैगजीन और बॉडी आर्मर की प्लेटें बरामद की गईं। जांच में यह भी सामने आया कि पिस्तौल को एक विशेष किट की मदद से सेमी-ऑटोमैटिक राइफल में बदला जा सकता था। पुलिस को ट्रक में एक नोटबुक भी मिली, जिसमें आरोपी ने हाथ से एक विस्तृत योजना लिख रखी थी। इसमें उसने इस बात का उल्लेख किया था कि वह अपने पुराने स्कूल परिसर में हथियारों का उपयोग कर गोलीबारी को कैसे अंजाम देगा।

इसे भी पढ़ें:  सोमवार को भी इंडिगो का परिचालन संकट जारी, 350 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Also Read This

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  अफगानिस्तान में फिर भूकंप: 5.3 तीव्रता, रविवार की तबाही के बाद फिर हिली धरतीआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति

Read More »