सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विवाहिता की हत्या, ससुराल वाले फरार

मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला साकेत में एक् नवविवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पति सहित अन्य ससुराल वाले मौके से फरार हो गये। मृतका का विवाह करीब नौ माह पूर्व ही हुआ था। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुराल आकर हंगामा किया और दहेज उत्पीड़न में हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही ससुराल पक्ष के कुछ लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। मृतका के परिजनों ने थाने पहुंचकर पति और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस कार्यवाही में जुट गई।

प्राप्त समाचार के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला साकेत की गली नम्बर सात में एक नवविवाहिता की मौत हो जाने की खबर से सनसनी फैल गई। महिला का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। इसके बाद यहां पर भीड़ लग गई। सवेरे विवाहिता की मौत की खबर पर उसके मायके से आए परिजनों ने ससुराल में हंगामा खड़ा कर दिया और दहेज उत्पीड़न में हत्या के आरोप लगाये। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। बाद में मृतका के भाई शीनू पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम राफल थाना मवाना, जनपद मेरठ ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर अपने जीजा और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें शीनू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन 26 वर्षीय जीनू 26 की शादी 15 जुलाई 2024 को मौहल्ला साकेत निवासी विकास कुमार पुत्र गंगाराम के साथ की थी।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में दुकानदारों की पहचान पर नाराज़ हुए विधायक पंकज मलिक

शीनू ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसका जीजा विकास कुमार उसकी बहन जीनू के साथ अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये लाने की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। आये दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। कई बार इसकी शिकायत बहन ने उससे और उसके घरवालों से की थी, लेकिन बहन का घर बसा रहे, इसके लिए वो उसको ही समझाकर भेज देते थे। आरोप है कि 12 फरवरी की देर रात भी जीनू के साथ उसके पति विकास कुमार, ससुर गंगाराज, सास पुष्पलता और जेठ सौरभ द्वारा रुपयों की मांग करते हुए जबरदस्त तरीके से मारपीट की और इसके बार उसको फांसी लगाकर मार डाला तथा फरार हो गये। सूचना मिलने पर शीनू अपने परिजनों के साथ गुरूवार की सुबह बहन की ससुराल पहुंचा तो उसको कोई नहीं मिला। बहन के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो उसकी बहन का शव पंखे से लटका मिला।

इसे भी पढ़ें:  एक्सिस बैंक के बाहर व्यापारी से 40 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

एसएचओ सिविल लाइन इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि साकेत में एक नवविवाहिता की हत्या करने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भिजवा दिया था। उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाये हैं। वो सभी मौके से फरार हो गये। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति सहित चार ससुराल वालों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  खतौली जैन समाज का मुंबई में जैन मंदिर तोड़े जाने के विरुद्ध मौन जुलूस द्वारा विशाल रैली द्वारा प्रदर्शन

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  सावन के पहले सोमवार पर मंदिर कचौरी नाथ में रुद्राभिषेक, योगी

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »