चिंतन शिविर में देश भर के किसानों की जमीनी समस्याओं पर होगा विचार विमर्श -राजेश जादौन

खतौली। भाकियू लोक शक्ति के गुड़गांव, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ के रहने वाले पदाधिकारियों का हरिद्वार चिंतन शिविर में जाते हुए खतौली सैनी नगर में स्थित प्रदेश सचिव राधे प्रणामी के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।

हरिद्वार में आयोजित चिंतन शिविर में भाग लेने जाते समय खतौली पहुंचने पर प्रदेश सचिव राधे प्रणामी तथा जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में भारत माता की जय, ‘किसान एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जादौन, प्रदेश अध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ रंजीत गांधी, प्रदेश सचिव शिवकुमार दीक्षित एवं राधे प्रणामी ने बताया कि हरिद्वार में होने वाले चिंतन शिविर में देशभर के किसान नेता शामिल होंगे। शिविर का उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना, किसानों की जमीनी समस्याओं पर विचार करना और सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध करना है। मेरठ मंडल प्रभारी युवा राहुल, मोहित, ओंकार, जग प्रवेश, बिट्टू, हाजी अजीम, अकरम, सोनू मलिक ने कहा कि किसानों को एमएसपी की गारंटी, बिजली संशोधन विधेयक, बीज और खाद की कालाबाजारी आदि मुद्दों को चिंतन शिविर में रखा जाएगा। अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं और अधिक से अधिक युवाओं को किसान आंदोलन से जोड़ें। इस दौरान कुलदीप कुमार, फिरोज गांधी, सचिन गुप्ता, राजीव शर्मा, जहीन रिजवी, राजू ठाकुर, सोनू मलिक, अकरम, शाहरुख सैफी, जावेद सैफी, अमजद सैफी, आदिल मलिक समेत कार्यकर्ता मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें:  माहेश्वरी महिला मंडल की मासिक बैठक संपन्न आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में जुटी महिलाए

Also Read This

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव फुलत निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय भतीजी कु. सबा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पास की परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फुलत अड्डे की ओर से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र दिलावर ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तेज गति और

Read More »

नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

खतौली। आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर खतौली कस्बे में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर सात्विक भोजन का सेवन करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। इसे भी पढ़ें:  गुड फ्राइडे की पवित्र आराधना ऐपीफैनी चर्च में श्रद्धा भाव से सम्पन्नप्रवीण ठकराल

Read More »

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »