देवशयनी एकादशी पर सत्संग का आयोजन

गीता श्याम सत्संग द्वारा दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित अग्रजन भवन पर देवशयनी एकादशी पर सत्संग का आयोजन किया गया ।

प्रधानाचार्या मंजू गोयल के सानिध्य में व मनीषा गोयल के संयोजन में आयोजित सत्संग में देवशयनी एकादशी व्रत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए गुरू वाणी में बताया गया कि आषाढ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है । 

इसे भी पढ़ें:  बेहडा सादात में बंद मकान में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

देवशयनी एकादशी से ही भगवान विष्णु 4 माह के लिए योगनिन्द्रा में चले जाते हैं इस दौरान मुंडन संस्कार, शादी-ब्याह, गृह प्रवेश आदि सभी मांगलिक कार्यों को करना निषेध माना गया है ।

देवशयनी एकादशी के दिन व्रत उपवास करने के साथ-साथ श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी की की पूजा को अत्यंत शुभ माना गया है । ऐसी मान्यता है कि देवशयनी एकादशी का व्रत-उपवास करने के साथ कथा सुनने से भगवान विष्णु की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और मृत्यु पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है व समस्त पापों से मुक्ति मिलती है ।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण हादसाः डंपर में घुसी अर्टिगा, मासूम बालक सहित दो की मौत

इन्जीनियर्स क्लब के सचिव इंं० बसन्त कुमार गोयल ने बताया कि सत्संग संयोजन में पवित्रा गोयल, सरिता बंसल, अनिता गर्ग, संगीता शर्मा, पूनम शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा जबकि श्यामो देवी, सुशीला शर्मा, दमयन्ती देवी, सुमन शर्मा, प्रकाशी शर्मा, सोहनबीरी धीमान, सन्तोष वर्मा, खुशी सक्सेना, रिमझिम गोयल आदि ने गुरू चरणों की वन्दगी करते हुए श्रद्धापूर्वक भजन-कीर्तन में सहभाग किया ।

इसे भी पढ़ें:  संदिग्ध परिस्थितियों में एसएसबी के जवान की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, गांव में छाया शोक

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण हादसाः डंपर में घुसी अर्टिगा, मासूम बालक सहित दो की मौतपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की

Read More »