रवा राजपूत एकता समिति की बैठक सम्पन्न, सामाजिक सुधारों पर लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

खतौली। आर्यावर्त रवा राजपूत एकता समिति कार्यकारिणी जनपद मुजफ्फरनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक जानसठ रोड स्थित एक फार्म हाउस लाडपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठ जनों, युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग ने भाग लिया तथा सामाजिक मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से पारिवारिक रिश्तों में बढ़ते तनाव और विवाह विच्छेद की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके समाधान के लिए सामाजिक स्तर पर प्रयास करने का निर्णय लिया गया। मृत्यु उपरांत ब्रह्मभोज को सादगी से करने की सिफारिश की गई, ताकि अनावश्यक खर्चों पर रोक लगे। युवाओं की विवाह की उपयुक्त आयु 24-25 वर्ष निर्धारित करने के लिए समाज को जागरूक करने पर जोर दिया गया। जातिगत जनगणना में “रवा राजपूत” को स्पष्ट रूप से दर्ज कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव पारित हुआ। नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए युवाओं में जागरूकता फैलाने की योजना पर चर्चा की गई। साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम में रवा राजपूत समाज के योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए स्मारक निर्माण का भी प्रस्ताव पारित किया गया। किसानों के हित में आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज तक पहुँचाने के उपायों पर भी सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष गुलज़ारीलाल ने की। महासचिव अभिषेक रवा राजपूत, डॉ. रणधीर सिंह, नेपाल सिंह, हरवीर सिंह, नारायण सिंह, कुलदीप कुमार, मुकेश कुमार, अजय कुमार चौहान, विक्रम सिंह, गौरव राजपूत, राकेश कुमार, सुंदर सिंह, नितिन कुमार, लक्ष्मीकांत, रविंद्र सिंह, नरेश कुमार, नीटू कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  सिलवर टोन पेपर मिल में मजदूर का शव मिलने से सनसनी

Also Read This

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव फुलत निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय भतीजी कु. सबा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पास की परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फुलत अड्डे की ओर से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र दिलावर ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तेज गति और

Read More »

नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

खतौली। आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर खतौली कस्बे में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर सात्विक भोजन का सेवन करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। इसे भी पढ़ें:  धूमधाम से नगर में निकाली महाराजा अग्रसैन की शोभायात्राप्रवीण ठकराल ने कहा कि

Read More »

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »