रामलीला टीला पर भव्य शोभा यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। रामलीला टीला पर सावन मास के पावन अवसर पर श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया। शुभारंभ से पूर्व नगर में 108 सुहागिन महिलाओं ने मंगल कलश सिर पर धारण कर शनिदेव मंदिर से कथा स्थल तक नंगे पांव शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा बैंड-बाजों की धुन पर झूमते हुए, सावन की रिमझिम फुहारों में भीगती नगर की विभिन्न गलियों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत

 

कथा का शुभारंभ काशी निवासी पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज के सान्निध्य में हुआ। उन्होंने शिव महापुराण की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को विशेष प्रिय है। इस मास में शिव कथा का श्रवण, पूजन और दान अनंत पुण्य प्रदान करता है। कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में देवराज नामक ब्राह्मण ने ज्वरावस्था में शिव महापुराण का श्रवण कर भवसागर से पार पाया। इसी प्रकार पथभ्रष्ट ब्राह्मण-ब्राह्मणी चंचुला और बिंदुग का भी उद्धार हुआ। गंगोत्री तिवारी जी ने कहा कि कलियुग में जो भी श्रद्धापूर्वक शिव महापुराण की कथा का श्रवण करता है, भगवान भोलेनाथ उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस पावन अवसर पर मांगेराम कश्यप और राजाराम शर्मा ने सपरिवार व्यास पीठ का पूजन कर आरंभिक विधि संपन्न कराई। कार्यक्रम में पंकज गर्ग, नीरज गर्ग, सचिन सैन, राजेन्द्र हलवाई, रविन्द्र सैनी, रामबीर, श्याम सिंह कश्यप, मनोज कश्यप, विकास कश्यप, विकास बॉबी, रमेश चंद गुप्ता, छेदीराम पांडेय, डॉ. ललित शर्मा, उर्मिला, सविता सेन, आरती सेन, मंजू चौधरी, सुमित्रा चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  हुसैनपुर कांड में खाकी निकली दागदारः दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  किसान से पैसे लेकर तोड़ दिया

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »