दून वैली पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने रेन डांस, बीच और रायड्स का आनंद लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद और गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने से पहले बच्चों ने पूल पार्टी में खूब मस्ती की। स्कूल कैंपस में वाटर पार्क का आनंद लेते हुए बच्चों का उत्साह देखने लायक था। बच्चों ने पानी में विभिन्न प्रकार के खेल खेले और झूलो का भी आनंद लिया। स्कूल ब्रांच हेड श्रीमती पारुल अग्रवाल ने कहा कि धूप में बच्चों ने स्कूल में अयोजित पूल पार्टी का जितना आनंद अपने मित्रों के साथ लिया उतना आनंद तो शायद उनके पेरेंट्स उन्हें वाटर पार्क में ले जाएंगे तो भी शायद नहीं आ पाएगा बच्चों के चेहरे देखकर पता लग रहा था कि वह कितने खुश हैं। बच्चों ने मूवी देखी, पॉपकॉर्न खाई और कोल्ड ड्रिंक्स का आनंद लिया। पूल पार्टी में सभी अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस पर सती प्रसंग का





