संदिग्ध परिस्थितियों में एसएसबी के जवान की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, गांव में छाया शोक

खतौली। खतौली थाना क्षेत्र के गांव पमनावली के रहने वाला युवकआसाम के गुवाहाटी क्षेत्र में एसएसबी की यूनिट में बैतौर जवान के रूप में तैनात था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। जवान का शव लेकर आए यूनिट के कर्मचारियों के साथ नोकझोंक करते हुए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद परिजन शव गांव ले गए हैं। 

इसे भी पढ़ें:  पालिका का संविदा सफाई कर्मचारी कर रहा ठेकेदारी, ईओ ने मांगी रिपोर्ट

 

गांव पमनावली निवासी प्रवीण पुत्र शेरपाल सिंह सशस्त्र सीमा बल की रायफल यूनिट में तैनात था। बताया जा रहा है कि प्रवीण 16 जुलाई को अपनी छुट्टी पूरी होने के बाद तैनाती स्थल पर चला गया था, सोमवार रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बुधवार लगभग साढ़े आठ बजे एसएसबी के जवान उसका शव लेकर खतौली थाने पहुंचे। शव को देखकर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए जवान की मौत का स्पष्ट कारण जानने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि एसएसबी ने प्रवीण की मौत की जांच नहीं कराई है। आसाम के पुलिस अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। साथ में तैनात अन्य जवानों से भी पूछताछ नहीं की गई है। मौत को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जानकारी पर एसडीएम अपूर्वा यादव, सीओ राम आशीष यादव ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। उन्होंने एसएसबी के अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि मृतक जवान के परिजनों को विभाग से मिलने वाली सभी सुविधा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के प्रशांत सैनी ने 12 साल की मेहनत से सीए परीक्षा में हासिल की सफलता

Also Read This

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »