पुलिस जांच में ग्राम प्रधान द्वारा, अपनी हत्या की साजिश रचने की शिकायत निराधार, झूठी पाई गई। दुधाहेडी के ग्राम प्रधान अशोक राठी ने 27 अप्रैल को मंसूरपुर थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर बताया था कि गांव के दो व्यक्ति संजीव और अतुल उसकी हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने इसकी जांच करने की मांग की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत की सभी बिंदुओं पर जाँच की जो बिल्कुल झूठी पाई गई।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: स्वामी रूद्र देव जी को नमन करने उमड़ा सैलाबजनसंपर्क अभियान के





