मंसूरपुर। मंसूरपुर गन्ना समिति के चेयरमैन अरुण बालियान की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल आज रविवार को मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महा प्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा से मिला। उन्होंने कहा कि अभी क्षेत्र में कुछ किसानों का गन्ना रह गया है आप शुगर मिल को एक दिन और चलाएं जिससे जिन किसानों का गन्ना रह गया है वे मिल में शेष गन्ने की आपूर्ति कर सकें। गन्ना महाप्रबंधक ने कहा कि क्षेत्र के अधिकतर किसानों का गन्ना समाप्त हो गया है । पिछले एक सप्ताह से मिल में गन्ने की आपूर्ति बहुत कम हो रही है तथा गन्ना इकट्ठा कर मिल को चलाया जा रहा है। उन्होंने शुगर मिल को एक दिन और चलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शुगर मिल अब 28 की बजाय 29 अप्रैल को बंद होगी। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता मोहित बालियान, संजीव राठी, कल्लू प्रधान,वेदपाल मलिक ,भारत वीर ,राकेश कुमार आदि थे।

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान
खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें: डीएवी इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 20 अगस्त को धरने की घोषणाजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी





