जब तक अपने समाज के लोगों को उनका हक नहीं दिलवा देते संघर्ष जारी रहेगा- रामकुमार वालिया

 मुजफ्फरनगर। ग्लोबल अहलूवालिया कलाल कलवार कलार फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालिया ने कहा है कि जब तक वह अपने समाज के लोगों को उनका हक नहीं दिलवा देते उनका संघर्ष जारी रहेगा श्री वालिया आज गांधी कॉलोनी मुजफ्फरनगर में आयोजित अहलूवालिया कलाल कलवार समाज के विशाल महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि आज भी सभी राजनीतिक दल शासन प्रशासन उनके समाज को हल्के में ले रहा है तथा पक्षपात कर रहा है इसका मुख्य कारण यह है कि समाज के लोग अलग-अलग संगठनों में तथा अलग-अलग उपनामों में बटे हुए हैं। अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सबको एक मंच पर आना होगा।

इसे भी पढ़ें:  हादसों का ब्लैक संडेः कार दीवार से टकराने पर नोएडा के युवक की मौत, बाइक सवार गंभीर


आज पूरे देश में समाज के लोग 16 करोड़ के करीब हो गए हैं तथा प्रतिवर्ष भारत सरकार को एक लाख करोड रुपए का रेवेन्यू दे रहे हैं तथा उत्तराखंड में 5000 करोड़ का तथा उत्तर प्रदेश में भी लगभग 15000 करोड रुपए का रेवेन्यू प्रतिवर्ष सरकार को दे रहे हैं, क्योंकि अधिकतर राजस्व सरकार को होटल शराब तथा वेडिंग पॉइंट के कार्य से ही मिलता है और यह सभी कार्य अहलूवालिया कलाल कलवार समाज के लोग ही करते हैं। श्री वालिया ने कहा कि इतना सब होने के बाद भी राजनीतिक दल उनको हल्के में ले रहे हैं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बड़ी संख्या में सरकार द्वारा दर्जा राज्य मंत्री बनाए गए हैं तथा उत्तर प्रदेश में भी इसी प्रकार कई लोगों को दायित्व दिया गया है, लेकिन उनके समाज के एक भी व्यक्ति को नहीं दिया है समझ में नहीं आ रहा है कि सरकार उनके साथ इस तरह का भेदभाव क्यों कर रही है उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समाज का एक प्रतिनिधिमंडल भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगा तथा उनके सामने समाज की समस्याओं को रक्खा जाएगा कार्यक्रम के उपरांत श्री वालिया ने पत्रकारों को भी संबोधित किया कार्यक्रम का आयोजन मुजफ्फरनगर अहलूवालिया कलाल कलवार समाज के अध्यक्ष प्रमोद कर्णवाल तथा संचालन शैलेंद्र कर्णवाल ने किया। सभा में बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश शासन में संयुक्त सचिव ध्रुव वालिया, शशि वालिया, कुमारी मित्र बिंद्रा कर्णवाल, ऋषिराज राही, वेद प्रकाश, विजय करनवाल, अनमोल करनवाल राकेश कर्णवाल, संजय कर्णवाल सुखचैन वालिया, नितिन वालिया, सिल्लु कर्णवाल, राजन वालिया, विनय वालिया सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर समाज के मेघावी युवा युवतियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इसे भी पढ़ें:  गंगा से बरामद हुआ लापता चन्द्र बोस का शव, परिजनों में कोहराम

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  गंगा से बरामद हुआ लापता चन्द्र बोस

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान राखफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसे में रामपुरी के पीड़ितों के साथ खड़े हुए मीनाक्षी-गौरवइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  टीएओ का पांच महीनों से नहीं मिला वेतन, ईओ से शिकायतलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »