गंगा से बरामद हुआ लापता चन्द्र बोस का शव, परिजनों में कोहराम

चप्पल और कुछ अन्य सामान नदी किनारे मिलने के बाद से गांव में उसकी मौत की आशंका गहराने लगी थी।

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर गांव में शनिवार को गंगा नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव की पहचान गांव निवासी चन्द्र बोस ;32 वर्षद्ध के रूप में हुई है, जो बीते 14 सितंबर से लापता थे। ग्रामीणों ने आशंका जताई थी कि चन्द्र बोस पर मगरमच्छ ने हमला किया था, जब वे गंगा में अवैध रूप से रेत निकालने के कार्य में लगे हुए थे।
शव मिलने की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कई दिनों से पानी में था। ग्रामीणों द्वारा पहचान किए जाने के बाद शव की पुष्टि परिजनों ने भी की। पुलिस ने बताया कि चन्द्र बोस 14 सितंबर की सुबह अन्य ग्रामीणों के साथ गंगा नदी में रेत निकालने गया था। दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। चप्पल और कुछ अन्य सामान नदी किनारे मिलने के बाद से गांव में उसकी मौत की आशंका गहराने लगी थी।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

प्रत्यक्षदर्शियों और साथ गए लोगों ने बताया कि घटना के समय नदी में एक मगरमच्छ भी देखा गया था, जिससे मगरमच्छ के हमले की आशंका जताई गई और माना गया कि रेत निकालने के दौरान ही मगरमच्छ चन्द्र बोस को खींचकर ले गया है। इसके साथ ही पुलिस लगातार परिजनों और ग्रामीणों के साथ शव की तलाश कर रही थी। चन्द्र बोस के शव की बरामदगी के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि शव बुरी तरह से सड़ चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मजनूं बताकर बीच सड़क बहन के देवर को पीटा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *