बलकटी-लाठियां लेकर घर में घुसकर बोला हमला, तीन सगे भाइयों सहित चार पर मुकदमा

मुजफ्फरनगर। घर में घुसकर दम्पति और अन्य परिजनों के साथ धारदार हथियारों और लाठी-डंडों के बल पर मारपीट करते हुए हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने पर पीड़ित को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने तीन सगे भाइयों सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी महेन्द्र पुत्र महावीर ने आरोप लगाया कि 25 मार्च 2024 की शाम को गांव के ही मुकेश कुमार, अजय और प्रमोद कुमार पुत्रगण जयप्रकाश उर्फ कल्लू तथा मुकेश के चचेरे भाई निखिल पुत्र धीरज कुमार ने एक राय होकर उसके भाई बबलू के घर पर बलकटी और लाठी डंडों के साथ हमला कर दिया। बबलू को पीटने के दौरान जब उसकी पत्नी ममता और सोनू ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने इन पर भी हमला करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  ऋषभ विहार में दिनदहाड़े चोरी, भागते चोर को पड़ोसियों ने दबोचा, दो फरार

आरोप है कि हमलावर उनके परिवार से रंजिश रखते हुए आ रहे थे। हमले की जानकारी मिलने पर महेन्द्र दूसरे लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और अपने भाई तथा भाभी की जान बचाई। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये थे। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से थाने पर शिकायत की गई तो कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। जबकि पुलिस ने घायलों का मेडिकल सीएचसी चरथावल पर कराया था, जहां से गंभीर चोट के कारण ममता और सोनू को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया था। सोनू के सिर की हड्डी भी टूट गई थी। अब कोर्ट के आदेश पर चरथावल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 323, 324, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  भाकियू लोक शक्ति के ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित बृजेश शर्मा के निधन पर शोकसभा का आयोजन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर, शिव भक्तों का हो रहा स्वागतजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर, शिव भक्तों का हो रहा स्वागत बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »