चोर-चोर की झूठी अफवाह फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पुलिस ने देर रात चोर-चोर की झूठी अफवाह फैलाकर एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को भीड़ के हत्थे चढ़ाने की कोशिश करने वाले तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये घटना 2/3 अगस्त की मध्यरात्रि की है। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के पुरबालियान निवासी 55 वर्षीय सुभाष, जो मंदबुद्धि हैं, शनिवार की देर रात घूमते-घूमते मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कैलापुर जसमौर पहुंच गए। गांव में अनजान व्यक्ति को देखकर तीन स्थानीय लोगों ने बिना जांच-पड़ताल किए अचानक ही चोर-चोर चिल्लाना शुरू कर दिया। उन्होंने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को भी मौके पर बुला लिया। अचानक जुटी भीड़ ने सुभाष को घेर लिया और शोर शराबे तथा भीड़ से डरे सुभाष घबरा गए और अपनी पहचान तक नहीं बता पाए। इसी बीच ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी शुरू कर दी। 

इसे भी पढ़ें:  मंदिर विवाद-शिवसेना के दोनों गुटों के नेता आमने-सामने आए

संयोग रहा कि गश्त के दौरान वहां पहुंची मीरापुर पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने पहले भीड़ को शांत किया, फिर सुभाष से पूछताछ की। तसल्ली देने पर सुभाष ने अपना नाम और पता बताया। पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि सुभाष मानसिक रूप से बीमार हैं और कभी-कभी घर से निकलकर दूर-दूर तक भटक जाते हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि तीन युवकों ने सुभाष को देखकर चोर-चोर का शोर मचाया था और उसको पकड़ लिया गया था। पुलिस ने मौके से ही तीनों आरोपियों अजय गिरी (24) पुत्र विरम सिंह, संदीप (30) पुत्र कैलाश और मांगेराम (50) पुत्र गेन्दा सिंह, निवासी ग्राम कैलापुर जसमौर को हिरासत में ले लिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर थाना मीरापुर पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की। पुलिस ने सुभाष को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  भैंसा बुग्गी पलटी, गरीब किसान पर टूटा दुखों का पहाड़

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-उत्तर प्रदेश ट्रेड शोःस्वदेशी मेला 2025 का

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किडजानिया में किया शैक्षणिक भ्रमणफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  नो हेलमेट नो फ्यूल- एआरटीओ ने किया पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, 15 वाहनों का चालानइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चोर की दहशत में बुजुर्ग को पीटा, चार भाई नामजदलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »