दरोगाओं की पोल खुली तो पुलिस ने दी सफाई

मुजफ्फरनगर। इन दिनों एसएसपी अभिषेक यादव थानों में पुलिस की सतर्कता, सूझबूझ और थाना क्षेत्रों में अपराधों के नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा हासिल की जा रही उपलब्धियों व खामियों को लेकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी बीच एक थाने में जब एसएसपी ने दो हथियारों इंसास रायफल और एके-47 को मेज पर रखकर पुरुष और महिला दरोगाओं को उनको हैंडल करने के लिए बुलाया तो कई दरोगा इसमें विफल साबित हो गये। हथियारों की हैंडलिंग के दौरान कप्तान के सामने मशक्कत करते दरोगाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस की खूब फजीहत हो रही है। लोगों में भी चर्चा का बाजार गरम है। खबरों की सुर्खियां बनने के बाद इस मामले में पुलिस ने डेमेज कंट्रोल करते हुए सफाई पेश की है। मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है कि वार्षिक निरीक्षण रूटीन प्रक्रिया है, इसमें कमी मिलने पर उसको दूर कराया जाता है, किसी को दण्ड देने का प्रावधान नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर पुलिस ने बरामद किये 1.85 लाख कीमत के दस गुम मोबाइल फोन

बता दें कि इन दिनों एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा जनपद में पुलिस को सतर्क बनाने के लिए लगातार थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे अपराधियों पर लगाम के साथ ही दर्ज मुकदमों की इन्वेस्टीगेशन की स्थिति में सुधार किया जा सके। और थानों में तैनात पुलिस कर्मियों की समस्याओं को जानकर उनका निस्तारण कराया जाये। इसी दौरान गुरुवार को एसएसपी अभिषेक सिंह सिविल लाइन थाने में पहुंचे थे, जहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान थाने में तैनात पुलिस कर्मियों से इंसास रायफल और एके-47 रायफल तथा पिस्टल जैसे हथियारों को हैंडल करने के लिए कहा था। एसएसपी ने थाना परिसर में मेज पर ये हथियार मंगाकर रखे और इसके बाद एक एक कर कई दरोगाओं को बुलाकर पहले तो हथियारों को पहचानने के लिए कहा और इसके बाद एंटी राइट इक्विपमेंट हैंडलिंग के पैमाने पर दरोगाओं को परखने का काम भी किया। लेकिन इसमें कई दरोगा हथियारों को हैंडल करने में फेल हो गए। जिससे नाराज एसएसपी ने इन सभी पुलिस कर्मियों की एक दिन की ट्रेनिंग के आदेश दिए थे ताकि ये पुलिसकर्मी हथियारों को सही तरीके से हैंडल करना सीख सकें। इसी बीच हथियारों को हैंडल करने के दौरान दरोगाओं के फेल होने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के आधार पर ये मामला अखबारों की सुखियां बना तो लोगों में भी पुलिस कार्यप्रणाली के प्रति कई प्रकार की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  भोपा में गंगनहर में कूदने वाला प्रेमी युगल बहुपुरा गांव का है।

शुक्रवार को एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाने में सभी दरोगाओं को एंटी राइट इक्विपमेंट हैंडलिंग के तहत हथियारों को हैंडल करने यानि खोलने और फिर बंद करने का प्रशिक्षण दिलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की हो रही फजीहत के बीच डेमेज कंट्रोल का प्रयास किया। मुजफ्फरनगर पुलिस के मीडिया सेल की ओर से इस सम्बंध में एक प्रेस नोट जारी किया गया। जिसमें पुलिस की ओर से थाना सिविल लाइन के वार्षिक निरीक्षण के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई एक वीडियो के सम्बन्ध में सफाई दी गई है। बताया गया कि थानों का वार्षिक निरीक्षण एक रुटीन प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य विवेचनाओं की प्रगति, विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन, पुलिस बल की सतर्कता को जांचना होता है। इस दौरान यदि कोई कमी पायी जाती है तो वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में उन्हें ट्रैनिंग के माध्यम से दूर किया जाता है। निरीक्षण एक सतत प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य दण्डात्मक कार्यवाही किया जाना नहीं है अपितु निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को दूर करना होता है।

इसे भी पढ़ें:  गांव मे तैनात आशा पर लगा महिलाओ से ठगी का आरोप

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  गांव मे तैनात आशा पर लगा महिलाओ से ठगी का आरोपजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  युवकों ने सरेआम रील बनाना पड़ा भारी , पुलिस तलाश में जुटी बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »