रम्मी की लत में वाइस प्रिंसिपल बनी चोर, सीसीटीवी ने खोली पोल

अहमदाबाद — मेघानीनगर स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कॉलेज की तिजोरी से 8 लाख रुपये नकद गायब मिले। मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। चोरी का आरोप किसी बाहरी शख्स पर नहीं, बल्कि कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल पर लगा। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  लड्डू में मांसाहारी पदार्थों की मिलावट की जानकारी होने के बाद संतों में नाराजगी

सीसीटीवी फुटेज और एक तिल ने खोला राज

शुरुआती जांच में जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसमें एक बुर्का पहने महिला तिजोरी से रुपये निकालती नजर आई। चेहरा पूरी तरह ढका था, लेकिन उसकी दाहिनी आंख के पास साफ नजर आने वाला एक तिल पुलिस के लिए पहचान का अहम सुराग बन गया।

42 वर्षीय आरोपी महिला शाहिबाग की रहने वाली है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह ऑनलाइन रम्मी खेलने की लत के चलते भारी कर्ज में डूब चुकी थी। कर्ज चुकाने और गेमिंग की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी का रास्ता अपनाया।

इसे भी पढ़ें:  डिंपल यादव पर टिप्पणी भारी पड़ी, मौलाना साजिद रशीदी नोएडा में हुए हमले का शिकार

22 जुलाई की सुबह 6 बजे, महिला ने कॉलेज की तिजोरी से 500 रुपये के नोटों की गड्डी निकाली, जिनकी कुल कीमत 8 लाख रुपये थी।


चोरी के वक्त खुद मौजूद रही वाइस प्रिंसिपल

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जब कॉलेज प्राचार्य ने तिजोरी खाली पाई और स्टाफ को इकट्ठा कर पूछताछ शुरू की, तब वाइस प्रिंसिपल खुद भी मौके पर मौजूद थीं, जैसे कुछ हुआ ही न हो।

इसे भी पढ़ें:  Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: वोटर लिस्ट में नाम न होने का दावा कर फंसे तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Also Read This

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »