अखिलेश यादव का लोकसभा में सवाल: नींबू-मिर्च से पूजे गए ‘एयरक्राफ्ट’ कितने उड़े?

29 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्र सरकार से सीधे सवाल किए। चर्चा के दौरान उन्होंने तंज भरे अंदाज में पूछा कि “जिन एयरक्राफ्ट की नींबू-मिर्च लगाकर पूजा की गई थी, वो जंग के दौरान कितने उड़े थे?”

इसे भी पढ़ें:  देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन सबसे बड़ा अपराध : राहुल


अखिलेश यादव ने कहा, “हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन सीमा पर शांति भी जरूरी है। हमारी जो भी कार्रवाई हुई, वह पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन से होनी चाहिए थी। सरकार बार-बार आतंकी ढांचे को खत्म करने की बात करती है, लेकिन मैं ये जानना चाहता हूं कि हमारे सबसे बेहतरीन एयरक्राफ्ट, जिनकी पूजा नींबू-मिर्च लगाकर की गई थी, वास्तव में मिशन पर कितनी बार भेजे गए?” उन्होंने यह भी ज़िक्र किया कि उन्हें भारतीय वायुसेना और उसके पायलट्स पर गर्व है, लेकिन पारदर्शिता भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  इलेक्शन कमीशन को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- भारत का चुनावी सिस्टम मर चुका है


सपा प्रमुख ने इसके अलावा कई और सवाल उठाए, जैसे – ऑपरेशन सिंदूर और महादेव की कार्रवाई का समय, खुफिया तंत्र की चूक, और सीमा पर चीन की आंख दबाते हुए केंद्र की रणनीति। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर वाकई तकनीक इतनी मजबूत है तो पुलवामा में धमाके के लिए इस्तेमाल हुई कार का पहले पता क्यों नहीं चल पाया।

इसे भी पढ़ें:  उत्तरकाशी में राहत और रेस्क्यू का मिशन जारी: धराली से युवक का शव मिला, हर्षिल से 11 जवानों को बचाया गया

Also Read This

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »