एम.जी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पाई राष्ट्रीय उपलब्धि

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने भारतीय मानक ब्यूरो ;बीआईएसद्ध द्वारा चलाए जा रहे वस्तुओं के मानकीकरण के प्रति जागरुकता आधारित कार्यक्रमों में प्रतिभागिता के साथ आयोजित प्रतियोगिता में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान अर्जित किया है। इन विजेता विद्यार्थियों को देहरादून में आयोजित हुए सम्मान समारोह में नगद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो ;बीआईएसद्ध देहरादून शाखा के तत्वावधान में विज्ञान एवं मानक विषय पर 9 दिसम्बर 2023 को क्षेत्रीय एवं 23 दिसम्बर 2023 को राष्ट्रीय स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था, जिसमें लगभग 650 स्टैण्डर्ड क्लब के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित होने पर देहरादून में विजेता विद्यार्थियों के लिए बीआईएस द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विशिष्ट स्थान पाकर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया। क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एम.जी. पब्लिक स्कूल के कक्षा-12 के छात्र हर्ष गोयल एवं अनुज ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पाया, जबकि विद्यालय के ही छात्र यश मित्तल द्वितीय, छात्रा नन्दिनी दीक्षित और वंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में यश मित्तल एवं नन्दिनी दीक्षित ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन में स्टैण्डर्ड क्लब के मेंटर लोकेश शर्मा एवं उनके अभिभावकों का पूर्ण सहयोग रहा।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि इन चयनित विद्यार्थियों को बीआईएस के 77वें स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय कार्यालय देराहदून में आयोजित समारोह के लिए क्षेत्रीय प्रमुख श्री सुधीर विश्नोई एवं सरिता त्रिपाठी द्वारा निमंत्रण दिया गया। समारोह में आए मुख्य अतिथि इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं मिशन मंगल टीम के सदस्य रहे श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले छात्र हर्ष गोयल व अनुज को 5000 रुपये नगद, द्वितीय स्थान पर रहे छात्र यश मित्तल को 3000 रुपये, वंशिका वर्मा और नन्दिनी दीक्षित को 2000 रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार में छात्रा नन्दिनी रूहेला को एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतिस्पर्धा और गतिविधियां युवा वैज्ञानिकों में नवाचार के प्रति आकर्षण के साथ ही उत्पादों और वस्तुओं की गुणवत्ता तथा सुरक्षा के प्रति जागरुकता पैदा करती है।

इसे भी पढ़ें:  बडी खबर: वाराणसी में नरेंद्र मोदी ने बढ़त बनाई

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  HMPV वायरस

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  अखनूर मुठभेड़ में सभी तीन आतंकी ढेररिलायंस

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  डिंपल यादव पर टिप्पणी भारी पड़ी, मौलाना साजिद रशीदी नोएडा में हुए हमले का शिकारफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  बडी खबर: वाराणसी में नरेंद्र मोदी ने बढ़त बनाईइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »