होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है।

होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित

गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। बताया गया कि इस क्षेत्र में आईएएस अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के आवास होने के कारण निर्णय में बदलाव किया गया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने 26 फरवरी को होने वाली बैठक में बिजली कर्मियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने और कथित उत्पीड़न के विरोध में रणनीति तैयार करने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में रिश्वत को लेकर भाकियू का हंगामा, गेट पर दिया धरना

समिति का आरोप है कि बिजली कर्मियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने के पीछे लखनऊ सहित कुछ शहरों को फ्रेंचाइजी मॉडल पर देने की योजना है, जिससे पूर्वांचल और दक्षिणांचल निगमों के निजीकरण की प्रक्रिया आसान हो सके। पदाधिकारियों का कहना है कि जिन शहरों में फ्रेंचाइजी मॉडल लागू करने की तैयारी है, वहां पहले ही वर्टिकल व्यवस्था लागू कर हजारों संविदा कर्मियों को हटाया जा चुका है। नियमित कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण भी किए गए हैं। राजधानी में लेसा में हाल ही में बड़े पैमाने पर बिजली कर्मियों के निलंबन और ट्रांसफर को लेकर भी समिति ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इसका उद्देश्य केवल भय का वातावरण बनाना है।

इसे भी पढ़ें:  घर में घुसकर पीटा, पुलिस ने पीड़ितों को हथकड़ी लगाकर हवालात में बैठाया

हालांकि बृहस्पतिवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बिजली बंद रहेगी। एक्सईएन जय प्रकाश ने बताया कि गऊघाट उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के सिस्टम पर कार्य के चलते सज्जादबाग, काशी विहार, मल्लाहीटोला और दौलतगंज क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी प्रकार कपूरथला उपकेंद्र के एलडीए मार्केट के आसपास दोपहर 12 बजे कुछ समय के लिए आपूर्ति रोकी जाएगी। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से साफ है कि होली पर बिजली कटौती नहीं की जाएगी और त्योहार के दौरान निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है।

इसे भी पढ़ें:  एक महीने से धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचे सांसद हरेन्द्र मलिक

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  NOIDA PANCHAYAT-भंगेला चेक पोस्ट पर पुलिस से भिड़ गये किसानसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में रिश्वत को लेकर भाकियू का हंगामा, गेट पर दिया धरनावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  एक महीने से धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचे

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »