जेसीबी-गैस कटर से बस काटकर निकाले गए यात्री और शव

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। 45 यात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे पत्थर से खड़े हाइवा से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही किसी का सिर फट गया, किसी के पैर की हड्डी टूट गई और किसा शरीर क्षत विक्षित हो गया। हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 लोग घायल हैं। घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल हास्पिटल और 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 11 बजे मैहर जिले के नादान देहात थाना क्षेत्र में हुआ। जहां, नेशनल हाईवे नंबर 30 पर सड़क किनारे खड़े हाइवा से आभा ट्रैवल्स की बस की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार ज्यादा थी, जिस कारण चालक उसे काबू नहीं कर सका। बस प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। इस दौरान पत्थर लोड कर सड़क किनारे खड़े हाइवा में जा घुसी। हादसे की सूचना मिलते ही नादन और मैहर पुलिस के साथ ही एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल हास्पिटल जबकि 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस के जालंधर से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी 175993 मतों से विजयी

जेसबी और गैस कटर की मदद से बाहर निकाले शव और यात्री-हादसा इतना दर्दनाक था कि बस पूरी तरह पिचक गई और आधे से ज्यादा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे कई यात्री उसमें फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेने पड़ी, साथ ही ही गैस कटर से बस काटकर यात्रियों और शवों बाहर निकालना पड़ा। रेस्क्यू अभियान करीब तीन घंटे चला, जो दो बजे तक पूरा हुआ।

हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है। जिनमें से पांच की पहचान नहीं हो पाई है। जान गंवाने वाले लल्लू यादव पिता राम अवतार यादव प्रतापगढ़ यूपी के रहने वाले हैं। वहीं, राजू उर्फ प्रांजल पिता जितेंद्र, अम्बिका प्रसाद पिता मोतीलाल दोनों जौनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी है। हादसे में महाराष्ट्र नागपुर के रहने वाले गणेश साहू पिता अजय कुमार साहू की मौत हो गई है। पुलिस अन्य मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हादसे में घायल हुए और जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को भी सूचना दी जा रही है। हादसे में घायल हुए लोगों की संख्या 24 से ज्यादा है। ऐसे में पुलिस अब तक सभी घायलों की भी पहचान नहीं कर पाई है। अत जिन घायलों की पहचान हुई हैं उनमें नगीना साहू पति उमाशंकर साहू (45) बीबीपुर, शिवशंकर पिता गया प्रसाद (27) इलाहाबाद, रेखा गुप्ता पति संतोष गुप्ता (40) जौनपुर, प्रियांशी गुप्ता पिता संतोष गुप्ता (7) संभलगंज, कन्हैया लाल पिता रामदेव (65) जौनपुर, अजय कुमार साहू जौनपुर, गीता साहू पत्नी अजय कुमार साहू जौनपुर, अब्दुल रकीब, प्रतापगढ़, सुफियान प्रतापगढ़, आरवी पिता अजय कुमार साहू (5) जौनपुर और आरुषि पिता अजय कुमार साहू (7) जौनपुर, सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं, प्रवीण रामकुमार श्रीवास नागपुर, प्रमोद रामकुमार श्रीवास नागपुर और सरिता यादव पति प्रदीप कुमार यादव बदलापुर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। मप्र के रीवा जिले का रहने वाले अजय कुमार गुप्ता पिता उमेश कुमार गुप्ता भी हादसे में घायल हुए हैं। अन्य घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुस्लिम महिला बनकर दी ब्राह्मण की पहचान, इंदौर में युवक से फर्जी शादी कर तीन लाख की ठगी

सीएम यादव ने जताया दुख-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स कर लिखा- मैहर जिले में ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर होने से नौ यात्रियों के असमय काल कवलित होने का समाचार अत्यंत ही दुखद एवं हृदय विदारक है। बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है एवं मृतकों के परिजनों को नियमानुसार शासन की ओर से आर्थिक सहायता की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  हर भोजनालय और फास्ट फूड कॉर्नर व रेहड़ी पर लगेगी मालिक की आईडी

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  भारत के विदेशी मुद्रा भंडार से

Read More »