पंजाब: मोगा में शादी के लिए पहुंची बारात को नहीं मिला दुल्हन का घर, ठगी का शिकार हुआ परिवार

मोगा (पंजाब)। रविवार 7 जून को मोगा शहर में एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली, जब अमृतसर के सुल्तानविंडी गांव से धूमधाम से निकली बारात को न तो दुल्हन का घर मिला और न ही शादी के लिए बुक किया गया मैरिज हॉल। 40-50 लोगों की बारात मोगा बस स्टैंड के पास गली नंबर 6 पर पहुंची, लेकिन वहां न तो दुल्हन थी और न ही उसका कोई पता।

इसे भी पढ़ें:  नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: ₹3000 में मिलेगा FASTag वार्षिक पास, 200 यात्राएं होंगी फ्री

बारातियों ने मोहल्ले के लोगों से दुल्हन की तस्वीर और नाम दिखाकर पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी लड़की को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद बाराती मोगा रॉयल पैलेस मैरिज हॉल पहुंचे, जहां से यह जानकारी मिली कि 7 जून की कोई भी बुकिंग नहीं की गई है।

थक-हारकर बारात को वापस लौटना पड़ा। दूल्हे की भाभी मनप्रीत कौर ने बताया कि यह रिश्ता उनके दूर के रिश्तेदार के माध्यम से तय हुआ था। लड़की का नाम साहिल मनप्रीत कौर था, जो यूके (UK) में रहती थी। दोनों के बीच फोन पर रोज़ाना बातचीत होती थी और शादी की सारी तैयारियों की चर्चा लड़की ने खुद की थी। मैरिज हॉल का पता भी उसी ने भेजा था।

इसे भी पढ़ें:  कुल्लू में अखाड़ा बाजार बना छावनी

मनप्रीत ने कहा, “शादी से एक दिन पहले तक लड़की फोन पर बातें कर रही थी और तैयारियों का ज़िक्र कर रही थी। लेकिन शादी वाले दिन न वह मिली, न उसका परिवार।”

दूल्हे के पिता सुखजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पूरे मोगा शहर में लड़की और उसके परिवार का पता करने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अब उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार के साथ ऐसी घटना न हो। 

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान ने राजौरी में अधिकारी के घर पर किया हमला, अफसर सहित 3 की मौत

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: ₹3000 में

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का पलटवार: “गैरजिम्मेदाराना बयानों को न करें तवज्जो”फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड UCC में बड़े बदलाव: विवाह पंजीकरण की समयसीमा बढ़ी, धोखे से सहवास पर सख्त सजाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  रम्मी की लत में वाइस प्रिंसिपल बनी चोर, सीसीटीवी ने खोली पोललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »