सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को राज्य विधानसभा परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति मेरी जावाबदेही है। कहा कि एक साल के घटनाक्रम में विधायकों की अनदेखी हुई। आवाज दबाई गई। शिलान्यास मामले में मेरे विभाग के अफसरों को नोटिस दिए गए। वह वीरभद्र सिंह के कदमों पर चल रहे हैं। प्रियंका गांधी, खरगे को दो दिन के घटनाक्रम की जानकारी दे दी है और अब हाईकमान को फैसला लेना है।

इसे भी पढ़ें:  आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का देवलोक गमन, जैन समाज में छाया शोक

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमने पार्टी का हमेशा साथ दिया है… मैं आज सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि वर्तमान समय में मेरा इस सरकार में बने रहना ठीक नहीं है। मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं। साथ ही कहा है कि मुझे दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे एक मंत्री के तौर पर अपमानित करने का काम किया गया है, जिस तरह के संदेश विभाग में भेजे जाते हैं, हमें कमजोर करने की कोशिश की गई।

इसे भी पढ़ें:  KARMUKHERI ANDOLAN-किसानों की खातिर 37 साल से सड़क पर टिकैत

 

सरकार सभी के सामूहिक प्रयास से बनी थी…मैं किसी भी दबाव में नहीं आने वाला नहीं। विक्रमादित्य सिंह भावुक होकर रोने लगे। कहा कि वीरभद्र छह बार सीएम रहे, लेकिन रिज पर उनकी प्रतिमा के लिए जगह नहीं मिली। इससे आहत हूं। जनता से चर्चा के बाद आगामी फैसला लूंगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में मंत्री रहते हुए भी उन्हें कई बार नीचा दिखाने की कोशिश की गई।

इसे भी पढ़ें:  ओवैसी ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ सख्ती और सीज़फायर पर केंद्र सरकार से चार सवाल

Also Read This

साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच की महिलाओ के द्वारा किया गया गरीबो में कम्बल वितरण कार्यक्रम

देवबन्द नगर की महिलाओं की अग्रणी संस्था साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच देवबंद के द्वारा शीतकाल से बचाव के लिए आज जरूरतमंदों गरीबो असहायों को रामकृष्ण सेवा सदन कैंसर हॉस्पिटल जीटी रोड में कंबल वितरीत किए गए बबीता कश्यप संगीता, लीला, बिट्टू, दीपा, बाला ,अनीता सैनपुर ,मोनिका ,प्रमिला, कीर्ति ,प्रमिला कश्यप, सोनू ,राजवीर , उषा, रेखा, बाला, राजेश्वरी, रमन ,शर्मिष्ठा ने कंबल प्राप्त कर प्रसन्न्ता व्यक्त की हॉस्पिटल की चेयरमैन साध्वी आशु जी ने बताया की साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच द्वारा समय-समय पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाते हैं साहित्यिक मंच की संस्थापक अध्यक्ष अध्यापिका ममता वर्मा और उनकी पूरी टीम निस्वार्थ भाव से साहित्य और

Read More »