पुलिस लाइन में एसएसपी ने करवाई टोलीवार ड्रिल

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी लाइन राजू कुमार साव द्वारा किया गया। तत्पश्चात एसएसपी द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चौक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

परेड के पश्चात एसएसपी द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय का निरीक्षण किया गया, जिसमें भोजनालय की साफ-सफाई संतोषजनक मिली। एसएसपी द्वारा भोजनालय में स्थित भंडार-गृह का भी निरीक्षण किया गया तथा पुलिसकर्मियों को मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त एसएसपी द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों के लिये बनाये गये नवनिर्मित डाईनिंग हॉल में अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ बैठकर भोजन कर मेस में बन रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गयी। इसके साथ ही एसएसपी द्वारा पुलिस लाईन स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया जिसमें एसएसपी द्वारा बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही बैरक में निवास कर रहे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि बैरक व आस-पास साफ-सफाई रखे।

इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म से आहत नाबालिग ने खाया जहर, गंभीर

तत्पश्चात एसएसपी द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें एसएसपी द्वारा वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी द्वारा शौचालय व बारबर शॉप का निरीक्षण कर साफ-सफाई को चेक किया इसके उपरान्त एसएसपी द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च-कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी, कैन्टीन का निरीक्षण भी किया गया। इसके साथ ही एसएसपी द्वारा डायल -112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा वाहनों पर प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट व अन्य उपरकरणों की स्थिति को चेक किया गया, घटनास्थल/क्राइम सीन को सुरक्षित रखने आदि आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा प्रशिक्षु आरक्षियों के लिये बनाये गये आवास, क्लासरूम, डाईनिंग हाल, ऑफिस, शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सि(ार्थ, क्षेत्राधिकारी लाईन राजू कुमार साव, पुलिस उपाधीक्षक ;प्रशिक्षुद्ध मनोज कुमार, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  बागलकोट में खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो साल के बच्चे समेत चार लोगों की मौत

Also Read This

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव फुलत निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय भतीजी कु. सबा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पास की परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फुलत अड्डे की ओर से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र दिलावर ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तेज गति और

Read More »

नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

खतौली। आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर खतौली कस्बे में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर सात्विक भोजन का सेवन करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। इसे भी पढ़ें:  ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी दम घुटने से बेटा-बेटी

Read More »

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »