दुनिया के किसी नेता ने नहीं रोका भारत को, पाकिस्तान ने गुहार लगाई: पीएम मोदी

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त विश्व के किसी भी देश ने भारत को सुरक्षा के लिए की गई कार्यवाही से रोकने की कोशिश नहीं की। संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से केवल 3 देशों ने ही पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया।


पीएम मोदी ने नाम लिए बिना अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर तंज कसते हुए कहा कि किसी भी वैश्विक नेता ने भारत को पाकिस्तान के विरुद्ध कार्रवाई रोकने के लिए नहीं कहा। उल्टा, पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने हमसे लड़ाई रोकने की विनती की थी। पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO से गुजारिश की थी कि हमला बंद किया जाए, क्योंकि वे अब ज्यादा नुकसान सहने की स्थिति में नहीं थे।

इसे भी पढ़ें:  कोच और खिलाड़ियों की बहस ड्रेसिंग रूम तक ही रहनी चाहिए- गंभीर


मोदी ने आगे बताया कि 9 मई की रात अमेरिका के उपराष्ट्रपति उनसे बात करने की कोशिश कर रहे थे। वे तकरीबन एक घंटे तक कॉल करने की कोशिश करते रहे, लेकिन उस समय प्रधानमंत्री सामरिक बैठक में व्यस्त थे। बाद में उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति से बात की।


पीएम मोदी ने बताया, “जब उपराष्ट्रपति ने मुझसे कहा कि पाकिस्तान एक बड़ा हमला करने की योजना बना रहा है, तब मैंने स्पष्ट जवाब दिया — जो नहीं समझना चाहते उन्हें समझ नहीं आएगा। अगर पाकिस्तान ऐसा कुछ करता है तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

इसे भी पढ़ें:  रुद्रप्रयाग के रुमसी गांव में बादल फटने से भारी तबाही, केदारनाथ यात्रा भी रोकी गई

Also Read This

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »