बीआईटी में सीएम योगी का हैलीपेड और मंच बनाने में खर्च हो गए 1.11 करोड़

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव सम्पन्न हो चुका है, ऐसे में इस चुनाव से पहले यहां पर एनडीए गठबंधन के घटक दल रालोद और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंथन कर चुनावी जमीनी तैयारियों को परखने और शासन की योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की थी। उनकी यह वीआईपी विजिट मीरापुर क्षेत्र के बीआईटी कॉलेज में हुई और यहां पर व्यवस्था बनाने के लिए हुए खर्च की डिमांड करने पर शासन ने लोक निर्माण विभाग को धनराशि जारी कर दी है। इसके साथ ही जनपद के तीन ग्रामीण सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए भी शासन से दूसरी किश्त का पैसा जारी हुआ है। दोनों कार्यों के लिए कुल 2.27 करोड़ रुपये की धनराशि शासन ने लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी है।

बता दें कि मीरापुर सीट से विधायक निर्वाचित हुए चंदन सिंह चौहान के बिजनौर सीट से सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया। इसमें भाजपा गठबंधन की जीत हुई है, इससे पहले यहां पर चुनावी तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा हुआ था। 22 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मीरापुर क्षेत्र के बीआईटी कॉलेज परिसर में वीआईपी विजिट पर पहुंचे थे। यहां पर एनडीए गठबंधन की धरातल पर चुनावी तैयारियों को परखने, भाजपा और रालोद के कार्यकर्ताओं से संवाद करने और रोजगार मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी द्वारा यहां पर रोजगार मेले के बाद लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र तो सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस वीआईपी विजिट के लिए लोक निर्माण विभाग ने बीआईटी कॉलेज परिसर में हैलीपेड का निर्माण कराया, इसके अलावा मंच, स्विस कॉटेज और बेरिकेडिंग अािद व्यवस्था भी की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा के दौरान नशे का जाल बिछाने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार

इस कार्य पर हुए खर्च की डिमांड लोक निर्माण विभाग के द्वारा शासन से की गई थी। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद बिलों को शासन को भेज दिया गया था। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा यह धनराशि जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव शेषनाथ द्वारा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष को पत्र लिखकर धनराशि जारी किये जाने की सूचना दी है। बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी की 22 अगस्त को बीआईटी मीरापुर में हुई वीआईपी विजिट के लिए हैलीपेड, बेरिकेडिंग, स्विस कॉटेज एवं मच कार्यों के सम्बंध में खर्च के भुगतान की डिमांड के अनुसार 01 करोड़ 11 लाख 26 हजार रुपये की राशि जारी कर दी गई है। इसमें कहा गया है कि लोक निर्माण विभाग बिलों का प्री ऑडिट कराये ताकि भविष्य में कोई विसंगति पैदा न हो यदि गलत या फर्जी बिल के सहारे अधिक धनराशि अवमुक्त कराई गई तो सम्बंधित अभियंता के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने मिला दिया डीएम को फोन, एनएसए डॉ. अतुल की हो गई छुट्टी

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की ओर से की गई सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि की डिमांड पर प्रदेश शासन के उप सचिव राजशे प्रताप सिंह द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में स्वीकृत तीन ग्रामीण सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए द्वितीय किश्त का पैसा भी जारी कर दिया है। जनपद में इन ग्रामीण सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए जनवरी 2024 को कार्य स्वीकृति कर शासनादेश जारी किया गया था। इसमें सीकरी से योगेन्द्रनगर सम्पर्क मार्ग, गांव तौफीर से शाहदरा सम्पर्क मार्ग और बेहड़ा अस्सा से जौली रोड तक मार्ग निर्माण शामिल किया गया था। इसमें शासन ने द्वितीय किश्त में तीनों कार्यों के लिए 01 करोड़ 16 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी गई है। इन ग्रामीण सम्पर्क मार्गों का निर्माण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा कराया जा रहा है। शासन ने निर्देश दिये हैं कि तीन सड़क निर्माण कार्य के लिए जारी किये गये द्वितीय किश्त की धनराशि को 31 मार्च 2025 तक प्रत्येक दिशा में करते हुए 30 अपै्रल तक उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में रिश्वत को लेकर भाकियू का हंगामा, गेट पर दिया धरना

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा के दौरान नशे का जाल

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने डीएम से कहा-एमआईटूसी कंपनी का भुगतान रोकेंफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-करोड़ों की जमीन हड़पने को चार बहनों ने बदल डाली मांइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  चोरी करते शातिर युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »