MUZAFFARNAGAR-2700 युवाओं को अपना उद्योग लगाने को मिलेगा कर्ज

मुजफ्फरनगर। जनपद में युवाओं को अपना उद्योग और कारोबार स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के अनुसार उनको लोन स्वीकृति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा बेहद गंभीर नजर आये। उन्होंने बैंकों के शाखा प्रबंधकों को स्पष्ट हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में युवाओं के लोन आवेदन लंबित न रखे जायें, शासन से जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके अनुसार पात्रों को चयनित करते हुए उनको जल्द से जल्द लोन पत्रावली स्वीकृत कर कारोबार शुरू करने में बैंक सहायक बनें।

इसे भी पढ़ें:  जानसठ रोड पर सड़क हादसे में दो लोग घायल, एक की मौत

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में बैंकों में लंबित पत्रावलियों के निस्तारण की समीक्षा डीएम उमेश मिश्रा द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में की गई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों से लोन स्वीकृति को लेकर प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए दिशा निर्देश दिये। इस योजना में शाखा प्रबंधकों को पत्रावलियों को लंबित न रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र की उपायुक्त जैस्मीन से भी योजना के आवेदन और उनके निस्तारण को लेकर विभागीय स्तर पर की जा रही कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट तलब की। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत शासन के द्वारा जनपद को 2700 युवाओं को अपना उद्योग एवं कारोबार स्थापित करने के लिए लोन उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को पूर्ण कराने के लिए बेरोजगार युवाओं को लोन देते हुए उन्हें स्वयं के उद्योग स्थापित करने में सहयोग करने का बैंकों को निर्देश दिया गया। इस समीक्षा बैठक में शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक भोपा, मीरपुर, पंजाब नेशनल बैंक भूड खतौली, बिरालसी, गालिबपुर, मीरापुर, एचडीएफसी बैंक शाखा खतौली के प्रबंधक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर अश्लीलता को लेकर 9 जून को होगा प्रदर्शन

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर अश्लीलता को लेकर 9

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआर-सऊदी से व्यक्ति ने सीएम योगी को किया ट्वीट, हिल गया प्रशासनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  हिन्दी पत्रकारिता बहुत चुनौती पूर्ण कार्यः कपिल देवइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर अश्लीलता को लेकर 9 जून को होगा प्रदर्शनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »