लखनऊ। यूपी में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस कड़ी में छह आईएएस व 67 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पवन कुमार गंगवार राज्य संपत्ति अधिकारी बनें। उत्तर प्रदेश शासन ने छह आईएएस और 67 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। लेकिन, आधिकारिक रूप से इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार को राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार, आईएएस अधिकारियों में अयोध्या की सीडीओ अनीता यादव को एसीईओ यूपीसीडा, उन्नाव के सीडीओ ऋषिराज को अयोध्या का सीडीओ बनाया गया है। प्रेम प्रकाश मीना एसीईओ यूपीसीडा से सीडीओ उन्नाव, एकता सिंह सीडीओ बाराबंकी से अपर निबंधक बैंकिंग सहकारिता और सुथान अब्दुल्ला संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रयाराज से सीडीओ बारांबकी बनाए गए हैं। पीसीएस अफसरों में अरविंद कुमार द्विवेदी सिटी मजिस्ट्रेट अयोध्या को सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के पद पर भेजा गया है। राजेश कुमार सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को एडीएम (एलए) गाजियाबाद, आंनद कुमार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट आगरा से सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण, शुभांगी शुक्ला सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद से एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आगरा और वान्या सिंह उप जिलाधिकारी बिजनौर से उप आवास आयुक्त मेरठ बनाई गई हैं। विश्व भूषण मिश्रा अपर आयुक्त वाराणसी को काशी विश्वनाथ मंदिर का नया सीईओ बनाया गया है। डा. सुनील कुमार वर्मा सचिव वाराणसी विकास प्रधिकरण को अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और





