MUZAFFARNAGAR-बाबा श्याम का निशान लेकर उमड़ा भक्तों का सैलाब

मुजफ्फरनगर। श्री गणपति मंदिर ट्रस्ट भरतिया कालोनी के द्वारा आयोजित किये जा रहे श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव समारोह के अन्तर्गत मंगलवार को सुबह बाबा श्याम का निशान लेकर भक्तों का एक सैलाब शहर की सड़कों पर उमड़ा दिखाई दिया। सवेरे से ही हजारों भक्त जिनमें महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी नजर आई, शहर के शिव चौक पर एकत्र हो गये थे। यहां प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल भी भक्तों के बीच बाबा का निशान लेकर पहुंचे। पूजा अर्चना के उपरांत इस निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया। शिव चौक से प्रारम्भ हुई यह यात्रा श्री खाटू श्याम मंदिर गणपति धाम पर पहुंचकर संपन्न हुई।

श्री गणपति धाम मंदिर परिवार के द्वारा श्री खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 9 नवम्बर को शोभायात्रा के साथ इस आयोजन का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को चौथे दिन श्री खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शिव चौक से इस यात्रा में भाग लेने के लिए हजारों महिला एवं पुरुष भक्तों के साथ ही बच्चे भी पूरे उत्साह और आस्था के साथ कतारब( नजर आये। सभी ने अपने हाथों में बाबा श्याम का निशान थामे हुए था। यहां पहुंचे प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी भक्तों को बाबा श्याम के जन्मोत्सव की बधाई दी और भक्तों ने बाबा श्याम के जयघोष करते हुए उनका अभिवादन और स्वागत किया।

यहां भगवान शिव का पूजन करने के उपरांत मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य अंकुर दुआ, पूर्व विधायक अशोक गर्ग, भाजपा नेता विशाल गर्ग आदि का मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वागत किया। इसके उपरांत श्री खाटू श्याम के जयकारे के साथ विशाल निशान यात्रा शुरू हुई। मंत्री कपिल देव भी भक्तों के साथ नंगे पांव ध्वज थामे हुए चल रहे थे। यह पैदल यात्रा विभिन्न मार्गों से शुरू होकर भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति धाम पहंुची और इसको विराम दिया गया। यात्रा के दौरान भक्तों में आस्था और उल्लास नजर आया। इस दौरान अनेक स्थानों पर भक्तों के इस सैलाब पर पुष्प वर्षा करते हुए लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। भरतिया कालोनी में श्री खाटू श्याम मंदिर में अपने निशान अर्पित करने के लिए कई किलोमीटर लंबी कतार में भक्त खड़े दिखाई दिये। मंत्री कपिल देव और अन्य अतिथियों ने मंदिर में भगवान श्री खाटू श्याम को अपना निशान अर्पित करते हुए पूजा अर्चना की। इसके उपरांत सभी भक्तों ने अपने अपने निशान अर्पित करते हुए सुख समृ(ि की कामना की। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का पूरा प्रबंध किया गया था।

मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अशोक गर्ग ने बताया कि श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव समारोह के तहत मंगलवार को एकादशी निशान यात्रा शिव चौक से प्रारम्भ होकर मन्दिर प्रांगण पर सम्पन्न हुई। मंदिर परिसर में रात्रि में एकादशी कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया। 13 नवम्बर को रात्रि में बधाई उत्सव व उसके उपरान्त भण्डारे के साथ उत्सव का समापन होगा। इस दौरान व्यवस्था बनाने में मुख्य रूप से श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार से भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चचा जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गोयल, अमित गुप्ता, अंकित अग्रवाल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शशांक राणा, शुभम तायल, रजत राठी, नवनीत गुप्ता, यश गर्ग, तुषार गर्ग आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली अवैध पशु परिवहन का भंडाफोड़, 7 पशु बरामद

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई फसल, सरकार से ये

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »