MUZAFFARNAGAR PALIKA-छह माह से गंदा पानी पीने को विवश परिवार

मुजफ्फरनगर। शहर में निवास कर रहा एक परिवार पिछले छह माह से पालिका की टंकी के सहारे घर में आ रहा गंदा पानी पीने को ही विवश हो रहा है। इससे परिवार के मासूम बच्चे का स्वास्थ्य भी खराब होने लगा है। कई बार पालिका में जाकर शिकायत करने के बावजूद भी इस परिवार की समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोमवार को मासूम बच्चे के साथ बोतल में गंदा पानी लेकर परिवार की महिला पालिका पहुंची और बोतल का पानी ईओ के समक्ष पेश करते हुए अपनी पीड़ा सुनाई। ईओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संवेदनशीलता के साथ उसके निस्तारण के निर्देश दिये और जेई जलकल को महिला के साथ मौके पर भेजकर समस्या के लिए रिपोर्ट मांगी।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में भीषण आग: 6 की मौत, 5 बच्चे जिंदा जले

शहर के वार्ड 20 के अन्तर्गत कम्बलवाली गली लद्दावाला निवासी जनेश पाल पुत्र सत्यपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने 8 नवम्बर को पालिका में शिकायत करते हुए बताया था कि उनके घर में आ रही पालिका की टंकी से गंदा पानी पिछले कई माह से आ रहा है। इसके लिए उन्होंने वार्ड सभासद हनी पाल के साथ ही पालिका में कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। सोमवार को जनेश पाल की पत्नी मोनिका पाल अपने मासूम बेटे और बोतल में घर की टंकी में आ रहा गंदा काला पानी लेकर पालिका पहुंची और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के समक्ष इस गंदे पानी को प्रस्तुत करते हुए अपनी समस्या को रखा।

महिला मोनिका की गंदा पानी आने की शिकायत के बाद जेई जलकल जितेन्द्र कुमार को निर्देश देती ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह

इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर जैन मंदिर में मना वार्षिकोत्सव, चेयरपर्सन मीनाक्षी ने चढ़ाया श्रीफल

महिला मोनिका की गंदा पानी आने की शिकायत के बाद जेई जलकल जितेन्द्र कुमार को निर्देश देती ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह

मोनिका ने बताया कि करीब छह माह से उनके घर में टंकी से इसी प्रकार गंदा काला पानी आ रहा है। इसके पीने से परिवार के लोग और उनका बेटा भी बीमार होने लगा है। समाधान नहीं कराया जा रहा है। महिला की समस्या को सुनकर ईओ ने तत्काल ही संवेदनशीलता दिखाते हुए समाधान के प्रयास शुरू किया, लेकिन उनको जलकल विभाग में न तो एई मिले और न ही दोनों ही जेई कार्यालय में उपस्थित पाये गये। इसको लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए एई जलकल सुनील कुमार को शिकायत मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराये जाने पर नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं कुछ देर बाद पहुंचे जेई जलकल जितेन्द्र कुमार को महिला के साथ मौके पर भेजकर समस्या की रिपोर्ट मांगी। ईओ ने तत्काल प्रभाव से समस्या का निदान कराने के निर्देश दिये। महिला का कहना था कि वो अपना पानी का कनेक्शन बाहर सड़क की ओर जा रही लाइन से कराना चाहती है, क्योंकि अंदर की लाइन में लगातार गंदा पानी आ रहा है।  

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया प्राचीन शिव मंदिर एवं धर्मशाला के जीर्णाेद्धार भूमि पूजन

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  त्रिवेणी शुगर मिल के पावर प्लांट

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »