मुख्य मार्ग पर कूड़ा डालने वाले पांच दुकानदारों को पालिका ने भेजा नोटिस

मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य मार्गों पर यहां वहां कूड़ा करकट डालकर गन्दगी फैलाने के मामले में नगरपालिका परिषद् की ओर से दुकानदारों पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पहले कदम में भगत सिंह रोड के पांच दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए उनसे गन्दगी फैलाने पर जवाब मांगते हुए कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। इससे व्यापारियों में हड़कम्प मच गया है।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा मुख्य मार्गों को पूरी तरह से गन्दगी मुक्त करने का अभियान संवेदनशीलता के साथ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नाइट स्वीपिंग अभियान भी शुरू किया गया है, यहां पर अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है, लेकिन प्रतिदिन रात्रि में मुख्य मार्ग और प्रमुख बाजारों की सड़कों पर यहां वहां दुकानों के सामने ही कूड़ा करकट के ढेर लगे नजर आते हैं। ऐसे में नगरपालिका ने अब इसको रोकने के लिए कार्यवाही की है।

इसे भी पढ़ें:  मोदी सरकार के संघर्ष विराम से देश की जनता निराशः ललित मोहन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि पालिका में चेयरपर्सन और ईओ के निर्देशन में नाइट स्वीपिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य मार्ग और प्रमुख बाजारों की सफाई पर विशेष जोर दिया गया है, लेकिन नाइट स्वीपिंग अभियान के बावजूद भी मुख्य सड़कों पर कूड़ा डाला जा रहा है। ईओ के निर्देश पर ऐसे दुकानदारों को चिन्हित करने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है, जिनकी दुकानों के आसपास मुख्य मार्ग और बाजार में सड़कों पर ही कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। पहले चरण में इस मामले में घेर काले राय भगत सिंह रोड निवासी नरेश कुमार पुत्र बकतावर सहित पांच दुकानदारों को नोटिस भेजे गये हैं। गन्दगी फैलाने पर इन लोगों से जवाब तलब किया गया है। इनमें से नरेश कुमार ने जवाब दाखिल किया है। इनमें कहा गया है कि उनके द्वारा सड़क पर कूड़ा नहीं डाला जाता है, बल्कि काफी समय से उनके मकान के पास ही कूड़ा डाला जाता रहा है, इसके लिए वो सभी को मना भी करते रहते हैं, लेकिन कोई नहीं मानता है, वो पालिका को गन्दगी हटाने में पूर्ण सहयोग को तैयार हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नोटिस के बाद भी कूड़ा बंद नहीं होता है तो ऐसे दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने दिवारों पर लिखी भाजपा की जीत की इबारत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *