KANWAD YATRA-बोल बम के शोर में अब हर कोई हुआ गुम

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा अब अपने चरम पर पहुंच चुकी है। ऐसे में भीषण गर्मी शिव भक्तों की पूरी अग्निपरीक्षा ले रही है। इस उमस भरी गर्मी ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे के बाद कांवड़ियों के कदम रोक दिए। कांवड़ियों को शिविरों में विश्राम के लिए रुकना पड़ा। यहां पर अधिकांश कांवड़ियों को पानी से स्नान कर गर्मी से राहत पाने के प्रयास करते हुए देखा गया। हालांकि दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और भगवान भोलेनाथ ने अपने भक्तों पर करम किया। शहर में हल्की बारिश के बीच कांवड़ियों को गर्मी से कुछ देर के लिए राहत तो मिली, लेकिन इससे बनी उमस ने घुटन पैदा कर नई चुनौती पेश कर दी। इसके बावजूद भी मंगलवार को शिव भक्तों का सैलाब उमड़ता ही रहा।

रविवार से ही भीषण गर्मी और उमस का वातावरण बना हुआ होने से शिव भक्त कांवड़ियों को यात्रा में अग्निपरीक्षा देनी पड़ रही है। गर्मी के बीच पांव में छाले और जुबां पर भोले के जयकारों के संग कांवड़िये मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं। कुछ मन्नत पूरी होने पर कांवड़ ला रहे हैं और तो कुछ ने अपनी मन्नत मांगकर भाले को प्रसन्न करने के लिए कांवड़ उठाई है। कहीं यह कांवड़ यात्रा 12 साल की मुस्लिम लड़की सुहाना के कंधों पर गंगाजल की तस्वीर देकर साम्प्रदायिक सौहार्द्र का संदेश दे रही है तो कहीं भगवा ध्वज के साथ लहराता तिरंगा शिव भक्ति में राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा जगा रहा है। कांवड़ यात्रा में हाईवे और शहर की सड़कों पर कांवड़ियों की संख्या और दिनों के मुकाबले आज कई गुना अधिक रही।

रविवार और सोमवार के साथ ही मंगलवार को दोपहर तक बारिश न होने के कारण उमस और गर्मी बरकरार रहने से कांवड़ियों को कड़ी तपस्या से गुजरना पड़ा। ऐसे में भीषण गर्मी का एहसास और मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद शिवभक्तों के कदम नहीं रुक रहे हैं। शहर के साथ ही गांव देहात में करीब 150 से अधिक सेवा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में गर्मी से राहत पाने के लिए शिवभक्त कुछ देर आराम करते हैं और फिर अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। आसमान से बरसती आग में तपती सड़क, 35 से 36 डिग्री तापमान में सड़क पर नंगे पैर चलते कांवड़िया छलनी शरीर के असहनीय दर्द को भूलकर बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए सड़कों पर नजर आ रहा है। मंगलवार को पूरा सैलाब ही उमड़ा रहा। मानो गंगोत्री से केसरिया गंगा शिव की जटाओं में समाने को आतुर हो।

मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा इस समय अपने उच्च स्तर पर पहुंच गई है। हरिद्वार की ओर से प्रतिदिन लाखों पैदल कांवड़ियों के साथ हजारों की संख्या में बड़ी झांकियां वाली सजावटी रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रही कांवड़ भी यहां पहुंच रही हैं जिनके साथ नृत्य करते हुए शिव भक्त चल रहे हैं। पूरा नगर इन शिव भक्तों की सेवा और स्वागत में उमड़ पड़ा है। पूरा कावड़ मार्ग शिवमय नजर आता है। हरिद्वार से मुजफ्फरनगर तक कांवड़ियों की अटूट श्रृंखला बनी नजर आ रही है। जो गंगा की धारा की तरह मुजफ्फरनगर पहुंचकर कई अलग-अलग छोटी धाराओं में विभाजित हो जाती है। मुजफ्फरनगर में आने के बाद यहां से 8 मार्गाे पर कावड़ियां बंटकर आगे बढ़ते हैं।

भोलेनाथ की भक्ति कांवड़ियों के पैरों के छाले के दर्द पर भारी पड़ रही है। प्रभु की भक्ति में डूबे शिवभक्त शिवालयों की तरफ बढ़ रहे हैं। सेवक जगह-जगह कांवड़ शिविरों में कांवड़ियों की सेवा को अपना सौभाग्य मानकर चल रहे हैं। शिविरों में सेवा करते हुए वीआईपी भी देखे जा रहे हैं। यहां का सेवाभाव देखकर भोला कांवड़िया भी साधुवाद देते हुए अपने आगे के सफर पर निकल रहा है। माना जा रहा है कि अब बुधवार से इस यात्रा में डाक कांवड़ियों का जोश और उल्लास एक नया ही कौतूहल पैदा करने वाला साबित होगा। डाक कांवड़ियों की एंट्री होने के साथ ही तमाम व्यवस्था भी बौनी साबित होने लगती है। सड़कों पर तेज रफ्तार डाक कांवड़ों को थामने के लिए पुलिस और प्रशासन अस्थाई स्पीड ब्रेकर बनाने की तैयारियों में भी जुट गया है।

इसे भी पढ़ें:  सीएमओ ने वार्ड ब्वॉय का रोका वेतन, मांगा जवाब

सिद्ध पीठ बन गया शिव चौक, रामपुर तिराहे पर एसएसपी की नजर

मुजफ्फरनगर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के लिए मुजफ्फरनगर जनपद टर्निंग प्वाइंट है, यहां स्थित शिव चौक अब शिव भक्तों के लिए भगवान शिव शंकर की सिद्ध पीठ के रूप में प्रसि( हो चुका है। यहां पर स्थापित भगवान शंकर की प्रतिमा कंक्रीट और सीमेंट से बनाई गई है। यह यहां ऐसी पहली प्रतिमा है, जिसे शिव मूर्ति संचालक मण्डल के द्वारा बरसों पहले स्थापित किया गया था। प्रत्येक वर्ष कई करोड़ कांवड़ियों द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान शिव चौक पर भगवान शिव की परिक्रमा लगाकर ही अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया जाता है।

लाखों डाक कांवड़िये भी अपने वाहनों से भगवान भोलेनाथ की परिक्रमा करने के बाद आगे प्रस्थान करते हैं जिस कारण हरिद्वार से शुरू होने वाली इस कांवड़ यात्रा के मार्ग पर शिव चौक अत्यंत पवित्र स्थल बन गया है। यहां भगवान शिव का अलौकिक स्वरूप अत्यंत दर्शनीय और भक्तों को अभय प्रदान करने वाला दिखाई देता है। इसके अलावा कांवड़ यात्रा में बड़ी डीजे कांवड़ों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं देने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी की है। इसके लिए एसएसपी अभिषेक सिंह और एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह पूरी टीम के साथ रामपुर तिराहे पर डटे हुए हैं। रामपुर बाईपास चौराहे पर कांवड़ यात्रा में ट्रैफिक और शिव भक्तों के सैलाब को कंट्रोल करने को पुलिस और प्रशासन ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। एसएसपी अभिषेक सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह रात में रामपुर बाईपास चौराहे पर ही डटे रहे और बड़ी डीजे कांवड़ों को हाईवे से ही भेजने में जुटे रहे ताकि शहरी व्यवस्था को बनाये रखा जा सके। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में पांच स्थानों पर जलते नहीं मिले अलाव

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  यूपी के दस सर्वश्रेष्ठ डीएम में शामिल हुए उमेश मिश्रास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सुरक्षा परखने आधी रात को सड़क पर उतरे एडीजी भानु भास्करवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एशिया की प्रसिद्ध गुड़ मंडी में गुड़ आवक शुरूभाकियू

Read More »