शिव चौक पर कांवड़ियांे संग जमकर नाचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल इन दिनों कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी तत्परता के साथ व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। वह भूराहेड़ी चेक पोस्ट उत्तर प्रदेश बॉर्डर से लेकर शिव चौक तक लगातार शिव भक्तों के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश लेकर कांवड़ यात्रियों के बीच पहुंच रहे हैं और यात्रा के सुरक्षित एवं निर्विघ्न संचालन के लिए हर स्तर पर जुटे हुए हैं। रात्रि के समय उन्होंने शिव चौक पर भक्तों संग भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया और नृत्य करते हुए श्रद्धा की मिसाल पेश की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा कर उनका उत्साह भी बढ़ाया। कांवड़ यात्रा मार्ग में लगे शिविरों का निरीक्षण करते हुए मंत्री अग्रवाल ने श्रद्धालुओं की मरहम-पट्टी, चिकित्सा सेवाएं, भोजन व्यवस्था और विश्राम की सुविधा जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी शिव भक्त को कोई असुविधा न हो। मंत्री की यह सक्रियता शिव भक्तों में सराहना का विषय बनी हुई है और उनके सेवा भाव की चारों ओर प्रशंसा की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने ट्रेफिक पुलिस कर्मियों को बांटे चश्मे, बोतल और कैप

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर में जांच दल ने पकड़े 20 लाख नगदजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »