MUZAFFARNAGAR-स्कूल के पास खाली मकान में चल रही थी तमंचा फैक्ट्री

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में ही एक स्कूल के पास बंद पड़े मकान में चलाई जा रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही भारी मात्रा में बने और अधबने अवैध शस्त्रों के साथ उपकरण भी बरामद किये हैं। यहां तैयार हो रहे अवैध असलाह की सप्लाई चुनावी माहौल के बीच कई जिलों में की जानी थी। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी अभिषेक सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस द्वारा किये गये गुडवर्क का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर महावीर सिहं चैहान के नेतृत्व गुरूवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री को जब्त करते हुए 04 अभियुक्तों को यादराम के मकान मिमलाना रोड से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने शस्त्र तथा शस्त्र निर्माण के उपकरण बरामद किये गये। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मिमलाना रोड में सम्राट स्कूल से पहले बन्द बाउण्ड्री कालोनी के पीछे खाली पडे़ यादराम के मकान अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई और मौके से 04 लोगों को शस्त्र निर्माण करते हुए गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान एक अन्य आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में जावेद पुत्र फैज मौहम्मद निवासी खालापार, शमशाद पुत्र नत्थू निवासी दक्षिणी खालापार, दानिश पुत्र ताहिर सिद्दीकी निवासी महमूदा पन्नी फैक्ट्री वाली गली मौहल्ला किदवाई नगर और तसलीम पुत्र शमीम अहमद निवासी गाँव दतियाना थाना छपार शामिल हैं। जबकि उनका साथी वसीम पुत्र रशीद निवासी अम्बा विहार खालापार फरार हो गया। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त जावेद द्वारा बताया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में अवैध शस्त्रों की मांग बढ़ जाती है, जिसके कारण हमने अपने साथियों के साथ मिलकर इस स्थान पर अवैध शस्त्र निर्माण की फैक्ट्री लगायी है क्योंकि यह काफी सूनसान इलाका है तथा यहां कोई आता-जाता नही है। हमारे द्वारा इस फैक्ट्री में अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जाता है और मरम्मत की जाती है और हमारा साथी वसीम कहीं से अवैध पिस्टल खरीद कर लाता है। शमशाद व तसलीम हमारे द्वारा लगायी गयी फैक्ट्री में नये तमंचे बनाना व उनकी मरम्मत का कार्य करते हैं तथा दानिश व जावेद अवैध शस्त्रों को खरीदने के ग्राहक लाते हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। यहां से पुलिस ने 05 पिस्टल मय मैगजीन, 03 रिवाल्वर 32 बोर और 09 तमंचा 315 बोर सहित भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद किया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक महावीर सिहं, उप निरीक्षक विनोद कुमार अत्री, राहुल कुमार, लोकेश कुमार गौतम, हैड कांस्टेबल शिवओम भाटी, अनिल चैधरी, मनवीर सिंह और प्रवीन कुमार, कांस्टेबल गवेन्द्र सिंह, सचिन कुमार, जितेन्द्र सिंह और मौहम्मद इश्फाक शामिल रहे। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य के लिये एसएसपी अभिषेक द्वारा पुलिस टीम को 10,000 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महावीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बाजारों में स्वच्छता का नया प्रयोग

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  नोएडा में 80 मिनट तक कार पर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  नोएडा में 80 मिनट तक कार पर खड़ा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 50 मिनट की देरी ने ले ली जान; पिता आंखों के सामने गिड़गिड़ाते रहेफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पोस्टमार्टम हाउस पर रिश्वत मामले में मुकदमा दर्जइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »