तीन मंजिला मकान गिरा, दम तोड़ गये 300 बेजुबान

मुजफ्फरनगर। खतौली में देर रात पतंग विक्रेता नवेद का तीन मंजिला खाली मकान भरभराकर अचानक ढह गया। इस हादसे में पड़ोसी अनीस के मकान की दूसरी मंजिल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। नवेद के मकान की तीसरी मंजिल का लिंटर अनीस के मकान की छत पर आकर गिरा था। इस दौरान गली में खड़े दो लोगों को भी मामूली चोट आई है। जबकि अनीस की छत पा पाले जा रहे करीब 300 कबूतर मलबे में दबकर मर गये। वहीं लाखों रुपये का सामान भी मलबे में दब गया। मोहल्ले के लोगों ने मकान को दरकता देखकर कई घंटा पहले ही नवेद और आसपास के मकानों को खाली कर लिया था। लिंटर गिरने से पडौसियों अशफाक के मकान की भी ऊपरी मंजिल की दीवार और अफजल के मकान की दीवार गिर गई। लिंटर का मलबा सडक पर गिरने से रास्ता बंद हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस के अनुसार खतौली कोतवाली पीछे मोहल्ला लाल मोहम्मद में नवेद पुत्र हबीबुद्दीन का तीन मंजिला था। नवेद पतंग का कारोबार करता है। उसके पुराने मकान की कुछ दीवारों में झुकाव होने के कारण आई दरार के बाद शनिवार को मकान को खाली कर दिया गया था। मकान को बचाने के लिए बीम लगाया जा रहा था। शनिवार की रात्रि लगभग 1.30 बजे मकान भरभराकर कर गिर गया। उसकी चपेट में आकर पड़ोसी विधवा शबनम का मकान भी गिर गया, जबकि उसके सामने हाजी अनीस और दूसरे पडौसियों का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

इस मलबे में दबकर अनीस के करीब 300 कबूतर मर गए। हादसे के बाद मकान का मलबा सड़क पर फैल गया। तेज धमाके की आवाज से लोग सहम गए तथा घरों से निकलकर बाहर दौडे। घटना से मौके पर भी लग गई। सीओ राम आशीष यादव व इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। नवेद और उसके पड़ौसियों ने बताया कि मकान के गिरने का अहसास दिवारों के दरकने के कारण पहले ही हो गया था। इसलिए मकान में कोई नहीं था। इस कारण ही नवेद ने मकान खाली कर परिजनों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया था। उसके पड़ौसियों ने भी मकान से परिवार को निकाल दिया था। अगर मकान में लोग सोये हुए होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते सूझबूझ दिखाने से कई लोगों की जान बच गई। पीड़ित नवेद ने बताया मकान गिरने के साथ-साथ उसके मलबे में लाखों रुपये कीमत का सामान दब गया है। पुलिस ने राहत कार्य भी शुरू करा दिया था। सड़क पर गिरा मलबा हटाने के लिए मजदूरों को लगाया गया था। 

इसे भी पढ़ें:  यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर मुजफ्फरनगर की रैंकिंग कायम

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  टिकैत पर हमला करने वाले आतंकवादीः इकरा

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  एक महीने से धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचे सांसद हरेन्द्र मलिकफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक चाहते हैं, पालिका में बनें समितियांइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  पानीपत-खटीमा मार्ग पर भयंकर हादसा, मां-बेटे की मौतलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »