बदायूं- अलापुर थाना क्षेत्र के हयातनगर गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर घेर में सो रही महिला और उसकी पांच साल की नातिन की सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह चारपाई पर दोनों के शव खून से लथपथ मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से हत्या से जुड़े साक्ष्य संकलित किए हैं। हत्या क्यों और किस वजह से की है, इसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है। फिलहाल परिजनों की ओर से अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। दोहरे हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल है। गांव हयातनगर नगर निवासी विजय की मां मीना (50 वर्ष) और बेटी कल्पना (5 वर्ष) घर से 200 मीटर दूरी पर घेर में शुक्रवार रात सोई थीं। परिवार के अन्य लोग घर में सो रहे थे। देर रात किसी समय हत्यारे ने सोते समय चारपाई पर ही दादी व नातिन के सिर पर मुकरी (वजनदार वस्तु) से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। शनिवार सुबह जब मीना, नातिन के साथ घर नहीं पहुंची, तब मीना की बेटी उन्हें देखने घेर में पहुंची। जहां दोनों के शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे।
मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा
मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ





