मेला देखने आये युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में मेला देखने के लिए अपने घर से आये एक युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद पूर्व प्रधान के घर के पास ले जाकर पेड़ से बांधा और पिटाई की। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर प्रकाश में आये एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो फरार आरोपी के साथ ही इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

बता दें कि गत दिवस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग एक युवक को पेड़ से बांधने के बाद उसकी पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में भीड़ नजर आ रही थी, जिसमें से कुछ लोगों के द्वारा युवक पर हमला किया जा रहा प्रतीत हो रहा था। इस प्रकरण में अब पुलिस ने कार्यवाही की है। भोपा थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच करने पर यह प्रकरण मोरना का सामना आया है, जिसमें मोरना चौकी प्रभारी एसआई ललित राजपूत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें युवाः योगी

एसआई ललित ने अपनी तहरीर में बताया कि 09 अगस्त को उनको जानकारी मिली कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति को कुछ लोग रस्सी के सहारे पेड़ से बांधने के बाद मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। एसआई ने बताया कि इस वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि यह घटना 07 अगस्त की है। इसमें मोरना के करहेडा रोड पर पूर्व प्रधान नाहर सिंह के घर के पास स्थित नीम के पेड़ से व्यक्ति को शाम करीब पांच बजे बांधकर पीटा गया था। इसमें वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों के नाम सामने आये। इनमेें राजा पुत्र चन्द्रवीर, कल्लू पुत्र सतपाल और करण पुत्र सोम सिंह निवासी मोरना के साथ ही कुछ अज्ञात शामिल हैं। एसआई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकमदा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  SAWAN KANWAR-शिवरात्रि पर दिखा भक्ति और आस्था का उल्लास

एसआई ललित राजपूत ने बताया कि आरोपी राजा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके खिलाफ शांति भंग में धारा 151 के तहत कार्यवाही की गई। जबकि अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। बताया कि पीड़ित व्यक्ति जानसठ का रहने वाला है और मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं, वो मेला देखने के लिए क्षेत्र में आया था। इसी बीच ग्रामीणों ने उसको घूमते हुए पकड़ लिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए युवक को पकड़ा गया था, नाम पता पूछने पर सटीक जानकारी नहीं देने पर उसको चोर समझकर लोगों ने पीट दिया, इसी बीच किसी ने मोबाइल फोन से वीडियो बना ली और उसको वायरल कर दिया था। भोपा थाना प्रभारी का कहना है कि इसमें शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी की जायेगी। इसके लिए टीम को लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  वीर बाल दिवस-सबका दुलारा बना एम.जी. पब्लिक स्कूल का छात्र शिवाय

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  महात्मा टिकैत को भारत रत्न सम्मान

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »