दून हाईवे पर आवारा पशु के कारण हुआ हादसा, दो दोस्तों की मौत, पांच घायल

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रतनपुरी क्षेत्र में रायपुर नंगली के पास तेज रफ्तार होंडा अमेज कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार 22 वर्षीय मोहित पुत्र रोहताश निवासी विजयनगर गाजियाबाद और उसके दोस्त 25 वर्षीय कुणाल पुत्र मनोज पाल निवासी बिहारीपुर गाजियाबाद की मौत हो गई। हादसे में कार सवार पांच अन्य युवक गंभीर घायल हो गए। कार सवार सात युवक गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे कि इसी बीच बृहस्पतिवार रात दो बजे रायपुर नंगली के पास हाइवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके दूसरी ओर पलट गई। पुलिस ने घायलों को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों को सूचना दी गई तो कोहराम मच गया। हादसे का मुख्य कारण आवारा पशु बताया जा रहा है। उसके अचानक ही कार के सामने आने पर यह हादसा हो गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कलाल महासभा ने किया क्षेत्रीय टीमा का गठन

रतनपुरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाजियाबाद निवासी सात युवक कार से गुरूवार की रात हरिद्वार घूमने जाने के लिए गाजियाबाद से चले थे, जब वो शुक्रवार की अलसुबह करीब दो बजे रतनपुरी क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाइवे पर पहुंचे तो हादसे का शिकार हो गये। नेशनल हाईवे पर रायपुर नंगली के समीप कार के सामने अचानक बेसहारा पशु को देखकर चालक का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर कार डिवाईडर पार करते हुए सड़क के दूसरी ओर खाई में पलट गई।

हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में शेखर पुत्र बालूपाल निवासी बिहारीपुरा गाजियाबाद, सचिन पुत्र घनश्याम निवासी सि(ार्थ विहार गाजियाबाद, सोनू पुत्र शीशपाल निवासी विजयनगर गाजियाबाद, धर्मेंद्र पुत्र दिनेश निवासी सि(ार्थ विहार गाजियाबाद, धर्मेंद्र पुत्र रमेश निवासी सियाणा चांदपुर हाल निवासी विजयनगर गाजियाबाद शामिल हैं। मोहित पुत्र रोहतास निवासी विजयनगर गाजियाबाद और कुणाल पुत्र मनोज पाल निवासी बिहारीपुर गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत के चलते उन्हें रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

इसे भी पढ़ें:  पुरानी रंजिश में रिया किन्नर पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने की फायरिंग

सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 28 मार्च की अलसुबह करीब 03.55 बजे रतनपुरी के एन.एच- 58 पर रायपुर नंगली फ्लाई-ओवर के पास एक कार पंजीकरण संख्या डीएल8सी एजेड 0356 होण्डा अमेज हरिद्वार जाते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 07 लोग सवार थे। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव करते हुए घायलों को उपचार हेतु सीएचसी खतौली भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दो लोग मोहित और कुणाल की मृत्यु हो गयी है। बाकी पांच लोग घायल हैं, जिनका उपचार कराया गया। 

इसे भी पढ़ें:  चाट बाजार के वेंडरों को मिला राकेश टिकैत का साथ

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पुरानी रंजिश में रिया किन्नर पर

Read More »