मंसूरपुर में हाईवे पर हादसा, बाइक सवार की मौत

मुजफ्फरनगर। दिल्ली देहरादून हाईवे पर बाइक पर जा रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मौके पर भारी हंगामा किया और एम्बुलेंस को भी रोक दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने भी वहां पहुंचकर हंगामा किया और यातायात जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला के पास हाईवे पर स्थित ईंट भट्टे के पास शुक्रवार की सुबह हादसा हो गया। गांव चंदसीना निवासी युवक विपिन कुमार अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर हाईवे से होकर गुजर रहा था। नावला गंाव के पास ही तेज गति से आती ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने विपिन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवकों को एम्बुलेंस बुलाकर उपचार के लिए भिजवाने की व्यवस्था की और परिजनों को भी सूचित कर दिया।

परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। युवक विपिन की मौत होने पर परिजनों ने मौके पर ही विलाप शुरू कर दिया था। महिलाओं ने एम्बुलेंस को रोक दिया और वहीं उसके आगे बैठ गई। इसी बीच ग्रामीणों ने भी रोष व्यक्त करते हुए हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बताया कि थाना क्षेत्र के नावला ईट भट्टे के समीप सुबह हादसा हुआ है, इसमें एक युवक की मौत हो गई। घायल को अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन शव के साथ परिजन प्रदर्शन करने लगे। बाद में कार्यवाही का भरोसा देकर परिजनों को समझाया गया और जाम खुलवाया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव भक्त कांवड़ियों पर डीएम ने बरसाये फूल

चरथावल हादसे में मदरसा छात्र की मौत

चरथावल रोड पर बीती रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक नाज़िम निवासी गांव खिवाई ज़िला मेरठ की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि मृतक युवक नाजिम गांव कुल्हेड़ी स्थित एक मदरसे में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। बीती रात वह बाइक पर सवार होकर जा रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। इसी बीच एक कार चालक ने बाइक सवारों को बुरी तरह रौंद दिया था, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। घायलों को ज़िला अस्पताल रैफर किया गया था। यहां पर उपचार के दौरान नाजिम की मौत हो गई। हादसे में घायल दूसरे युवक की भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  नहर में पानी नहीं आने पर किसानों ने घेरी पुलिस चौकी, भाकियू नेता को भी रोका

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  रैन बसेरे में अवैध वसूली पर

Read More »