21 जून को मुजफ्फरनगर में मंगल प्रवेश करेंगे आचार्य मुनि नयन सागर महाराज

मुजफ्फरनगर। जैन समाज के आध्यात्मिक गुरू आचार्य श्री 108 मुनि नयन सागर जी महाराज का 21 जून को मुजफ्फरनगर में मंगल प्रवेश होने जा रहा है। उनके पवित्र आगमन को लेकर जैन समाज में असीम उत्साह और हर्षोल्लास का वातावरण बना हुआ है। मुनि श्री नयन सागर जी महाराज 16 जून को निर्मलायतन नानौता सहारनपुर से सैंकड़ों श्रावक श्राविकाओं के साथ मुजफ्फरनगर के लिए विहार करेंगे, वो इस दौरान रास्ते में पांच स्थानों पर रात्रि विश्राम के लिए रूकेंगे। इसके बाद 21 जून को उनका मुनीम कालोनी स्थित जैन मंदिर में मंगल आगमन होगा। उनके स्वागत के लिए जैन समाज के द्वारा भव्य तैयारियां की गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  प्रदूषण के कारण जहरीली हो गई मुजफ्फरनगर की हवा

जैन मुनि आचार्यरत्न जागृतिकारी संत श्री 108 नयन सागर जी मुनिराज जुलाई 2023 में वर्षायोग के लिए श्री दिगम्बर जैन गुरू तीर्थ निर्मलायतन नानौता जनपद सहारनपुर में पधारे थे। जैन मुनि इन दिनों निर्मलायतन जैन मंदिर में विराजमान हैं। अब वो वर्षायोग के लिए वहां से विहार कर मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। 16 जून को सवेरे पांच बजे जागृतिकारी संत श्री 108 नयन सागर महाराज सैंकड़ों श्रावक श्राविकाओं के साथ श्री दिगम्बर जैन गुरू तीर्थ निर्मलायतन नानौता से मुजफ्फरनगर जनपद के लिए विहार करेंगे। करीब छह दिन की करीब 60 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर वो सैंकड़ों भक्तजजनों के साथ मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। 16 जून को निर्मलायतन से विहार करते हुए मुनिराज नयन सागर जी महाराज दिव्या इंटर कॉलेज बडगांव, सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां पर वो रात्रि विश्राम करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  जीआईसी मैदान पर आउट सोर्स सफाई कर्मियों की हुई शिनाख्त परेड

17 जून की सुबह पांच बजे उनका मंगल विहार शुरू होगा और वो इस दिन शाम के समय भायला इंटर कॉलेज, भायला जनपद सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां पर रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। यहां से 18 जून को सवेरे पांच बजे विहार करते हुए मुनिराज देवबन्द, जनपद सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां पर भी वो रात्रि विश्राम के लिए रूकेंगे। 19 जून को सवेरे पांच बजे फिर उनकी विहार यात्रा यहां से प्रारम्भ होगी और वो रोहाना खुर्द टोल प्लाजा के पास सि( विनायक फार्म, जनपद मुजफ्फरनगर पर रात्रि विश्राम के लिए रूकेंगे। 20 जून की सुबह पांच बजे यहां से विहार कर शाम को रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर स्थित त्यागी जी की फैक्ट्री में रात्रि विश्राम के लिए ठहरेंगे। 21 जून को सवेरे पांच बजे संत नयन सागर जी महाराज का विहार मुजफ्फरनगर के लिए होगा। सवेरे करीब साढ़े सात बजे आचार्य श्री नयन सागर श्री 1008 शान्तिनाथ दिगम्बर पंचायती मंदिर, मुनीम कालौनी नई मंडी में मंगल प्रवेश करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान जाकर राज मिस्त्री के परिवार से मिले स्वामी यशवीर

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान जाकर राज मिस्त्री के परिवार से मिले स्वामी यशवीरजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »