संभल पुलिस का एक्शन: जामा मस्जिद कमेटी के सदर को हिरासत में लिया

संभल- संभल के जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे एक डोनेशन मांगने के मामले में पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर सकती है। एएसपी श्रीशचंद का कहना है मस्जिद के नाम पर ऑनलाइन लोगों से मदद मांगने के मामले में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो जफर अली एडवोकेट और पुलिस अधिकारियों के बीच पहले भी कई बार नोकझोंक हो चुकी है। जामा मस्जिद कमेटी सदर ने 24 नवंबर को हुए बवाल में पुलिस पर गोली चलाने का आरोप भी लगाया था।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के बीच छात्र परिषद् का गठन

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »