शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर एडीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद से गुजरने वाले शिव भक्त कांवड़ियों के आवागमन को सुलभ करने और जनपद में शिव मंदिरों में जलाभिषेक की व्यवस्थाओं को परखने के लिए शुक्रवार को एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को लेकर कांवड़ मार्ग पर निरीक्षण के लिए निकले। इसके साथ ही शिव चौक पर पहुंचकर भी वहां जलाभिषेक की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके लिए शनिवार को प्रशासन ने बैठक भी बुलाई है।

शरद माह की महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्त कांवड़ियों का आवागमन शहर से होने लगा है। 25 फरवरी की रात्रि से जलाभिषेक और पूजन प्रारम्भ हो जायेगा और 26 फरवरी को शिव भक्तों का पूरा सैलाब उमड़ा नजर आयेगा। इस दौरान मुजफ्फरनगर से भी हजारों शिवभक्तों का रैला गुजरता है। इसी की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत अन्य अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग पर निरीक्षण करने के लिए निकले। उन्होंने शिव चौक पहुंचकर वहां पर जलाभिषेक की व्यवस्था का भी जायजा लिया।

इस दौरान वो बझेडी फाटक तक भी पहंुचे। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से काफी संख्या में शिव भक्त कांवड़ उठाकर गंगा जल लेकर चलते हैं और हरिद्वार के बाद इस यात्रा में पहला पड़ाव मुजफ्फरनगर जनपद ही पड़ता है। यहां से ही कांवड़िया अलग अलग दिशा में निकलते हैं। हरिद्वार से चलने वाले सभी कांवड़ियां यहां पहुंचते हैं, इसलिए मुजफ्फरनगर में आज कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया गया। कांवड़ मार्ग पर जहां सड़क खराब है, उसको दुरुस्त करने के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये हैं, तो वहीं मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण को भी हटवाने के लिए कहा गया है। इसके लिए मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगा दी गई है। शनिवार को इस सम्बंध में बैठक भी बुलाई गई है। जनपद भर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए विशेष सुरक्षा और व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  मकबूल की ताहरी पर छापा, चिकन बिरयानी आंखों में खटकी...

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  पुलिस चौकी के पास दुकानों पर आधी रात बजाया घन, सोती

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »