शिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, बैठक के बाद डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमण

मुजफ्फरनगर। शरद )तु की महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शनिवार को शहर में शिव भक्ता कांविड़यों की भारी भीड़ नजर आई। ऐसे में डाक कांवड़ों का दौर भी शुरू होने जा रहा है। शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर भारी संख्या में निकल रहे हैं, जो एक दो दिनों में शहर से होकर गुजरेंगे। इसके साथ ही आगामी दिनों में रमजान भी शुरू होने जा रहे हैं। इसी को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। शनिवार को डीएम और एसएसपी ने पहले शांति समिति की मीटिंग की और इसके बाद कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने के लिए पूरे अमले के साथ सड़क पर उतर पड़े।

25 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों के द्वारा कांवड़ यात्रा को विराम देकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने की पूरी तैयारी है। ऐसे में शहर से शिव भक्तों का गुजरना भी हो रहा है और शनिवार को एक जत्थे के रूप में शिव भक्त कांवड़िया शहर से गुजरते हुए नजर आये। इसकी तैयारियों को परखने और शिवरात्रि के साथ ही रमजान में सुविधा एवं व्यवस्था बनाये रखने तथा समस्याओं को जानने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी डीआईजी अभिषेक सिंह ने शांति समिति की बैठक ली।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई इस बैठक में सभासदों तथा दोनों वर्गों के गणमान्य लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उठाते हुए पानी, सड़क और बिजली जैसे मुददों को अधिकारियों के सामने रखा। बैठक के उपरांत डीएम और एसएसपी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के काफिले के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने के लिए सड़कों पर उतर आये। शिव चौक पहुंचकर डीएम उमेश मिश्रा ने यहां पर जलाभिषेक तथा सुरक्षा बंदोबस्तों का जायजा लिया तो कांवड़ मार्ग से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने और सड़कों के गडढे को भरने, पेजलापूर्ति के साथ ही पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए हैं। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति, एसपी ट्रेफिक अतुल चौबे, सीओ सिटी राजू कुमार साव, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  जल्द बदलेगा अहिल्याबाई चौक, वलहना चौराहे पर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सिल्वर टोन ने आरपीएल को 7 विकेट से हराकर दर्ज की तीसरी जीतफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में तनावमुक्त जीवन पर कार्यशाला का आयोजनइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  कृष्णगोपाल मित्तल ने डीएम-एसएसपी को किया सम्मानितलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से 19

Read More »