शाहवेज और अनवर ने किया शर्मसार, दोनों गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही लगातार तनाव बढ़ रहा है। इसको लेकर जनपद में भी हाई अलर्ट है, पूरी निगरानी और सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए दिन रात पुलिस प्रशासन जुटा है, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे भी हिंदुस्तानी हैं, जो अपनी नापाक हरकतों से न केवल समाज में माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, बल्कि समाज को शर्मसार भी कर रहे हैं। ऐसे संकट भरे समय में भी ये लोग पाकिस्तान प्रेम उजागर कर लोगों के बीच अफवाह और द्वेष फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ तत्काल सख्त कदम उठाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही एसएसपी ने कड़ा संदेश दिया कि कोई भी विवादित टिप्पणी या पोस्ट करने पर बख्शा नहीं जायेगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही लड़ाई के बीच ही जनपद में दो लोगों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाये और वीडियो स्टेटस भी लगाया। इसको लेकर बने रोष को देखते हुए पुलिस ने तत्काल ही कार्यवाही की और मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुजफ्फरनगर में सामने आए इन दो मामलों में पहले में एक व्यक्ति ने विवादित टिप्पणी वाला स्टेटस लगाया तो दूसरे में, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया तो वो अपनी नापाक हरकत को लेकर शर्मिन्दा हुए और माफी मांगते हुए नजर आये। उन्होंने इसे भूल बताते हुए खेद भी जताया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप में लगी भीषण आग

भोपा थाना क्षेत्र के मोरना निवासी पेंटर सावेज ने अपने मोबाइल के स्टेटस पर विवादित टिप्पणी वाली पाकिस्तानी वीडियो लगा दी। पता चलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में उप निरीक्षक आदित्य कुमार भाटी ने थाने में जुबानी तहरीर के आधार पर शाहवेज पुत्र सलामत निवासी दरियाबाद रोड मोरना के खिलाफ बीएनएस की धारा 353-2 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया है। उप निरीक्षक ने बताया कि वो हमराह सिपाहियों के साथ गश्त में व्यस्त थे, इसी बीच सूचना मिली कि शाहवेज ने अपने व्हाटसएप के स्टेटस पर पाकिस्तान के समर्थन में एक वीडियो लगाई हुई है। इस वीडियो में एक व्यक्ति कश्मीर के पुलवामा व पहलगाम में हुई घटनाओं को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन होना कह रहा है। शाहवेज पेंटर कर कार्य करता है। आरोप है कि उसने भारत पाक के बीच बने तनाव की स्थिति के बावजूद साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने, देश की भावनाओं के विपरीत भय पैदा करने के उद्देश्य से यह वीडियो लगाई, इस वीडियो का पता चलने पर भोपा थाना पुलिस को जानकारी दी गई तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शाहवेज ने पुलिस के समक्ष अपने किए पर माफी मांगते हुए इसको भूल बताया।

इसे भी पढ़ें:  शहर को स्वच्छ, सुरक्षित बनाने में जनसहयोग जरूरीः मीनाक्षी स्वरूप

उधर, शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में वायरल हुई वीडियो प्रकरण में आरोपी अनवर पुत्र जमील निवासाी आर्यपुरी के खिलाफ आबकारी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक राजकुमार शर्मा की तहरीर पर शहर कोतवाली में बीएनएस की धारा 353-2 के अन्तर्गत भड़काऊ टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि वीडियो में आरोपी व्यक्ति अरवर पाकिस्तान जिंदाबाद कह रहा था। यह वीडियो उस समय वायरल हुई, जब देश की सीमा पर पाकिस्तान के साथ जंग के हालात बने हैं। आरोपी को समाज में घृणा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही को लेकर एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर व थाना भोपा क्षेत्र के अर्न्तगत 02 व्यक्तियों द्वारा देश के सम्बन्ध में आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी थी। प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनांे व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की सतत् निगरानी की जा रही है, यदि किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीड़िया पर गलत और भ्रामक/असत्यापित संदेश प्रेषित किया जाता है तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बाबू हरबंस लाल गोयल को पुष्पांजलि अर्पित

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में घूसे शरारती तत्वों ने मूर्तियां की खंडित, रोष व्याप्तस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पुरानी रंजिश में रिया किन्नर पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने की फायरिंगवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में घूसे शरारती तत्वों ने मूर्तियां की

Read More »